लाइव न्यूज़ :

ट्रक आपरेटरों की सामान, सड़क, यात्री करों से दो तिमाही तक छूट दिये जाने की मांग

By भाषा | Updated: May 18, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई ट्रक परिचालकों की संस्था एआईएमटीसी ने मंगलवार को सड़क कर के साथ साथ माल और यात्री करों से भी कम से कम दो तिमाहियों तक छूट दिये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट आपरेटर इस समय भारी वित्तीय तंगी से गुजर रहे हैं और उनके 65 से 70 प्रतिशत ट्रक खाली खड़े हैं।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में ‘आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष कुलतरन सिंह अटवाल ने राज्यों में वैधानिक दस्तावेजों के नवीनीकरण में होने वाली देरी पर जुर्माने से 30 सितंबर तक छूट देने की भी मांग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि माल ढुलाई करने वाले हों या फिर यात्री वाहन चलाने वाले ट्रांसपोर्टर, छोटे अथवा बड़े, इस समय सभी भारी वित्तीय तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उनके 65 से 70 प्रतिशत वाहन बिना काम के खड़े हैं।

एआईएमटीसी ने कहा, ‘‘वर्तमान में व्यापार की कठिन स्थिति को देखते हुये .... ट्रांसपोर्टरों के लिये मोटर वाहन कर, सड़क कर, यात्री कर का भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। इस कर का भुगतान एक अप्रैल 2021 से लंबित है।’’

देश में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल के सप्ताह में यह संख्या तीन लाख के पार जा चुकी है। इसकी वजह से कई राज्यों को लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी है। लॉकडाउन की वजह से उद्योग एवं व्यापार प्रभावित हुआ है और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ना लाजिमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं