लाइव न्यूज़ :

128 करोड़ के जीएसटी क्रेडिट फर्जीवाड़े के आरोप में दिल्ली का कारोबारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जुलाई माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के खुफिया प्रभाग के अधिकारियों ने दिल्ली के एक कारोबारी को कथित तौर पर फर्जी तरीके से 128 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हस्तांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की चंडीगढ़ परिक्षेत्र यूनिट के अधिकारियों ने जांच में पाया कि आरोपी कथित तौर पर सामान की खरीद-फरोखत के बिना ही बिल जारी कर रहा था और इस तरह अवैध तरीके से दिल्ली एवं चंडीगढ़ सहित कई जगहों पर विभिन्न इकाइयों को आईटीसी का दावा करने में मदद कर रहा था।

आईटीसी के तहत इकाइयों को करोबार या उत्पादन की श्रृखंला में सामग्री या संसाधनों पर पहले चुकाए जा चुके कर के समायोजन/वापसी का लाभ मिलता है।

डीजीजीआई की चंडीगढ़ जोनल इकाई के अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कई लाभार्थियों को फर्जी आईटीसी हस्तांतरित करने के लिए छह कंपनियां स्थापित की थीं।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने फर्जी तरीके से 128 करोड़ रुपये की आईटीसी हस्तांतरित किए ।

अधिकारी ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों ने आरोपी के दिल्ली और हिमाचल प्रदेश स्थित व्यावसायिक परिसरों और घरों पर भी छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि कुछ आपूर्तिकर्ताओं के परिसरों पर भी छापे मारे गए।

जांच में यह भी पता चला कि उसकी ओर से जिन वस्तुओं को बिक्री के रूप में दिखाया गया था, उन्हें कभी खरीदा नहीं गया था और इसी तरह कुछ चीजें जिन्हें खरीद के रूप में दिखाया गया था, उन्हें विक्रेता कंपनियों द्वारा कभी बेची ही नहीं गया था।

साथ ही जिन वाहनों को माल के परिवहन के साधनों के तौर पर दिखाया गया था, वे देश के दूसरे हिस्सों में चल रहे थे।

आरोपी रेडीमेड कपड़े, रसायन, सिगरेट समेत अन्य चीजों का कारोबार करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस