लाइव न्यूज़ :

बिजली उत्पादक कंपनियों का वितरण इकाइयों पर बकाया नवंबर में 35 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: January 3, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी बिजली उत्पादक कंपनियों का वितरण कंपनियों पर बकाया नवंबर 2020 में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,41,621 करोड़ रुपये पहुंच गया। कर्ज में वृद्धि क्षेत्र में दबाव को बताता है।

प्राप्ति (भुगतान पुष्टि और उत्पादकों के चालान-प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु बिजली खरीद विश्लेषण) पोर्टल के अनुसार उत्पादक कंपनियों का वितरण कंपनियों पर बकाया नवंबर 2019 में 1,04,426 करोड़ रुपये था।

बिजली मंत्रालय ने 2018 में उत्पादकों और वितरण कंपनियों के बीच बिजली खरीद में पारदर्शिता लाने के लिये पोर्टल की शुरूआत की थी।

नवंबर 2020 में कुल पिछला बकाया 1,29,868 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी माह में 93,215 करोड़ रुपये था। पिछला बकाया से आशय, उस राशि से है जो 45 दिन की मोहलत के बाद भी नहीं दी गयी।

पोर्टल पर उपलब्ध ताजा आंकड़े के अनुसार नवंबर में कुल बकाया मासिक आधार पर भी बढ़ा। अक्टूबर 2020 में कुल बकाया 1,39,057 करोड़ रुपये था। इसी माह में पिछला बकाया 1,26,444 करोड़ रुपये था।

बिजली उत्पादक कंपनियां विद्युत आपूर्ति के लिये बिलों के भुगतान को लेकर 45 दिन का समय देती हैं। उसके बाद, बकाया राशि पूर्व बकाया बन जाती है जिस पर उत्पादक कंपनिया दंडस्वरूप ब्याज लगाती हैं।

बिजली उत्पादक कंपनियों को राहत देने के लिये केंद्र ने एक अगस्त, 2019 से भुगतान सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत वितरण कंपनियों को बिजली आपूर्ति के लिये साख पत्र प्राप्त करने की जरूरत होती है।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ को देखते हुए वितरण कंपनियों को भुगतान को लेकर कुछ राहत दी थी। साथ ही इस संदर्भ में विलम्ब से भुगतान को लेकर दंड स्वरूप शुल्क वसूली से भी छूट दी।

सरकार ने मई में वितरण कंपनियों के लिये 90,000 करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके तहत कंपनियों को सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और आरईसी लि. से कर्ज उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्पादक कपनियों के लिये कर्ज वसूली को बेहतर करने के इरादे से यह कदम उठाया गया। बाद में नकदी उपलब्ध कराने की राशि बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये कर दी गयी।

आंकड़े के अनुसार बिजली उत्पादक कंपनियों के बकाये में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा और तमिलनाडु की हिस्सेदारी सर्वाधिक है।

केंद्रीय लोक उपक्रमों में एनटीपीसी का अकेले वितरण कंपनियों पर 19,215.97 कराड़ रुपये का बकाया था। इसके अलावा नएलसी इंडिया का 6,932.06 करोड़ रुपये, दोमोदर घाटी निगम का 6,238.03 करोड़ रुपये, एनएचपीसी का 3,223.88 करोड़ रुपये तथा टीएचडीसी इंडिया का 2,085.06 करोड़ रुपये बकाया था।

निजी बिजली उत्पादक कंपनियों में अडाणी पावर का सर्वाधिक 20,242.74 करोड़ रुपये बकाया था। उसके बाद बजाज समूह की कंपनी ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लि. 4,373.23 करोड़ रुपये, जीएमआर का 2,195.12 करोड़ रुपये तथा एसईएमबी (सेम्बकार्प) का वितरण कंपनियों पर 2,168.45 करोड़ रुपये बकाया था।

सौर और पवन ऊर्जा समेत गैर-परंपरागत बिजली उत्पादक कंपनियों का बकाया नवंबर में 11,862.07 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस