लाइव न्यूज़ :

आंकड़ा सुरक्षा कानून अगले कुछ महीनों में लागू होने की उम्मीद: आईटी राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में व्यक्तिगत आंकड़ा सुरक्षा कानून लागू हो सकता है और संयुक्त संसदीय समिति संसद के आगामी सत्र के दौरान विधेयक पेश कर सकती है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने माना है कि निजता एक मौलिक अधिकार है और सरकार प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

चंद्रशेखर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह संयुक्त संसदीय समिति के पास है और मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में यह एक कानून बन जाएगा। एक बार जब कानून बन जाएगा और एक आंकड़ा संरक्षण प्राधिकरण का गठन हो जाएगा, तो एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक ढांचा लागू हो जाएगा।’’

वह इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के एक कार्यक्रम के मौके पर व्यक्तिगत आंकड़ा सुरक्षा विधेयक से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि आंकड़ा सुरक्षा कानून आंकड़ा मध्यवर्तियों के लिए इंटरनेट नियम स्थापित करेगा।

यह पूछने पर कि विधेयक को संसद में कब पेश किए जाने की उम्मीद है, चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘यह मेरे अधिकार में नहीं है। यह जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) के पास है और मुझे उम्मीद है कि वे इसे शीतकालीन सत्र से पहले पेश कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस