लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता मंच सर्वेयर की रिपोर्ट की फॉरेंसिक जांच का आदेश नहीं दे सकता: न्यायालय

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि किसी उपभोक्ता को उपभोक्ता मंच में तब तक सफलता नहीं मिल सकती जब तक कि सेवाप्रदाता की सेवाओं में खामी की बात स्थापित नहीं हो जाती है। वहीं, न्यायालय ने कहा कि इस तरह का मंच दीवानी अदालत की तरह बीमा सर्वेयर की रिपोर्ट की ‘फॉरेंसिक जांच’ के लिए नहीं कह सकता।

शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) के इन निष्कर्षों को उचित ठहराया कि बीमा कंपनी की ओर से सेवाओं में खामी स्थापित होने तक उपभोक्ताओं को इसमें सफलता नहीं मिल सकती।

यह फैसला इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि एक कंपनी ने इस आधार पर अधिक राशि का दावा किया था कि सर्वेयर ने बीमित संपत्ति को हुए नुकसान का सही आकलन नहीं किया था।

न्यायालय ने कहा, ‘‘उपभोक्ता मंच सेवाओं में खामी से संबंधित है और वह दीवानी अदालत की तरह सर्वेयर की रिपोर्ट की फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं कह सकता।’’

न्यायालय ने यह निर्णय खातेमा फाइबर्स लि. द्वारा एनसीडीआरसी के आदेश के खिलाफ अपील पर दिया है। एनसीडीआरसी ने अपने फैसले में कहा था कि साधारण बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस को सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर 2.86 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

कंपनी ने सात मई, 2007 से छह मई, 2008 के लिए 42.40 करोड़ रुपये की ‘स्टैंडर्ड फायर एंड सोशल पेरिल’ पॉलिसी ली थी। 15 नवंबर, 2007 को कंपनी के कारखाने में आग लग गई। कंपनी ने कहा कि इस आग में उसका 13 करोड़ रुपये मूल्य का 8,500 टन कागज जल गया है। हालांकि, सर्वेयर कंपनी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में नुकसान का आकलन 2.86 करोड़ रुपये किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?