लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रतिभूति बोर्ड के चेयरमैन, शेयर बाजार के सीईओ भेदिया कारोबार मामले में जांच के घेरे में

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:28 IST

Open in App

काठमांडो, दो अगस्त नेपाल प्रतिभूति बोर्ड के चेयरमैन तथा उसके शेयर बाजार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कथित रूप से भेदिया कारोबार को लेकर जांच के घेरे में हैं। उन पर अप्रकाशित कीमत संवेदनशील सूचना का उपयोग कर कारोबार करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया है।

अखबार नेपाली टाइम्स में छपी खबर के अनुसार सिक्योरिटीज बोर्ड, नेपाल (एसईबीओएन) के चेयरमैन भीष्म राज धुंगाना और नेपाल शेयर बाजार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंद्र सिंह सौद को अपने परिवार के सदस्यों के लिये सरबॉटम सीमेंट का शेयर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के सूचीबद्ध मूल्य के मुकाबले काफी कम भाव पर खरीदने का आरोप है।

स्थानीय अखबार हिमाल खबर की रिपोर्ट के बाद यह मामला पिछले सप्ताह सामने आया।

रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय ने समाचार खबर पर संज्ञान लेते हुए धुंगाना और सौद से स्पष्टीकरण मांगा। हालांकि, स्पष्टीकरण अपर्याप्त होने पर सरकार ने अब प्राधिकरण के दुरुपयोग की जांच के लिए सीआईएए (प्राधिकरण के दुरूपयोग की जांच के लिये आयोग) को इसकी पड़ताल करने का जिम्मा सौंपा है।

काठमांडू पोस्ट अखबार को मामले की पुष्टि करते हुए सीआईएए के मुख्य आयुक्त प्रेम कुमार राय ने कहा कि वित्त मंत्रालय से संबंधित दस्तावेज मांगे गये हैं।

माना जाता है कि कथित अनियमितताएं तब हुईं जब सरबॉटम सीमेंट के निदेशक मंडल ने कंपनी के आईपीओ पेश करने में एसईबीओएन की सहायता मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं