लाइव न्यूज़ :

कैग मुर्मू एशिया के सुप्रीम आडिट संस्थानों के संघ के अध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कैग जी सी मुर्मू को 2024 से 2027 तक के लिए एशियन ऑर्गनाइजेशन ऑफ सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस (एएसओएसएआई) की सभा का अध्यक्ष चुना गया है। .

बयान में कहा गया कि भारत 2024 में एएसओएसएआई की 16वीं सभा की मेजबानी करेगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘एएसओएसएआई के 56वें प्रशासनिक बोर्ड ने जी सी मुर्मू को अध्यक्ष चुना और आज (मंगलवार) एएसओएसएआई की 15वीं सभा ने इसे मंजूरी दी। सीएजी, अध्यक्ष के रूप में एएसओएसएआई के मुख्य कार्यकारी होंगे और एएसओएसएआई का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।’’

इस चुनाव के बाद कैग ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि एएसओएसएआई के अध्यक्ष के तौर पर तीन साल के अपने कार्यकाल में भारत पर्यावरण अनुकूल लेखा परीक्षा अपनाने और लेखा परीक्षा में उभरती नवीन प्रौद्योगिकीयों का लाभ उठाने पर काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं