लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, इन योजनाओं से ₹3 लाख करोड़ का होगा लाभ

By आकाश चौरसिया | Updated: July 23, 2024 13:44 IST

Budget 2024: वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा की सरकार कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी।

Open in App

Union Budget 2024: आज केंद्रीय बजट के जरिए वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए उन्हें 3 लाख करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है। इसके जरिए ये भी बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कार्यबल में महिलाओं के भागीदार बढ़ाने के लिए बड़ी घोषणा की है। 

वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा की सरकार कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी।

1 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंगइसबार के बजट में गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया गया है। भारत की टॉप कंपनियों में पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही पांच हजार मासिक मानदेय के साथ 12 महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी।

भारत के वर्कफोर्स में भागीदारीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा ये घोषणाएं तब आई हैं जब भारत के वर्कफोर्स में और अधिक महिलाएं शामिल हो रही हैं। मई 2024 में, लगभग 0.24 मिलियन नई महिला सदस्य वर्कफोर्स सेक्टर में शामिल हुईं हैं, ये मई 2023 की तुलना में 12.1 फीसदी ज्यादा है।

केंद्रीय बजट 2024 पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन' के लिए तीन योजनाओं की भी रोजगार और कौशल के लिए प्रधान मंत्री पैकेज घोषणा की। पहली योजना 'ए' 'पहली बार आने वालों' के लिए है, योजना 'बी' 'विनिर्माण में रोजगार सृजन' के लिए है और योजना 'सी' 'नियोक्ताओं का समर्थन' करने के लिए है।

टॅग्स :बजट 2024बजट 2024 उम्मीदेंभारतवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्रीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां