लाइव न्यूज़ :

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनाः महिलाओं को 200000 रुपये देने की तैयारी, एसओपी जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2026 16:52 IST

Bihar Chief Minister Women Employment Scheme: करीब 19 लाख और आवेदन आए हैं, जिन पर राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। व्यवसाय बेहतर ढंग से चल रहा है, अगले चरण में 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Chief Minister Women Employment Scheme: आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं के व्यवसाय को मजबूत बनाना है।Bihar Chief Minister Women Employment Scheme: 2 लाख रुपये की सहायता देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है।Bihar Chief Minister Women Employment Scheme: पहले चरण में 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब शुरुआती सहायता राशि 10,000 रुपये के बाद सफल महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के जरिए सरकार उन महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है, जिन्होंने छोटी शुरुआत कर अपने रोजगार को बड़ी दिशा दी है। योजना के पहले चरण में महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए थे। अब सरकार का फोकस उन महिलाओं पर है जो इस प्रारंभिक राशि से सफलतापूर्वक अपना काम चला रही हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए बड़ी सहायता मिलने से उनका व्यवसाय बढ़ेगा और उनकी आमदनी का स्थायी जरिया बनेगा। इस उद्देश्य के लिए 2 लाख रुपये की सहायता देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है।

एसओपी में यह स्पष्ट किया गया है कि राशि किन शर्तों पर दी जाएगी, लाभार्थियों का चयन कैसे होगा? उनके व्यवसाय का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा और सहायता राशि एक साथ दी जाएगी या जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं के व्यवसाय को मजबूत बनाना है।

पहले चरण में 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 19 लाख और आवेदन आए हैं, जिन पर राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इन महिलाओं में से जिनका व्यवसाय बेहतर ढंग से चल रहा है, उन्हें अगले चरण में 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

योजना के तहत 2 लाख रुपये की मदद शुरू करने से पहले महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग में व्यवसाय से जुड़ी तकनीक, बाजार की समझ और बिजनेस संचालन की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जीविका से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एसओपी लागू होते ही इस चरण पर काम शुरू कर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पहले चरण के चयनित लाभार्थियों पर आधारित होगी।

जिन महिलाओं को पहले चरण में राशि मिली है, वे अपने काम के प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए पात्र होंगी। आवेदन और मूल्यांकन की प्रक्रिया जीविका के स्वयं सहायता समूहों, प्रखंड स्तर के कार्यालय और विभाग के माध्यम से की जाएगी। पात्र महिलाओं की पहचान के बाद उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपये तक की सहायता उनके खाते में भेजी जाएगी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?