लाइव न्यूज़ :

एशियाई विकास बैंक ने जलवायु परियोजनाओं के लिए 66.5 करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:20 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर (एपी) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में जलवायु संबंधित परियोजनाओं को समर्थन देने के लिए 66.5 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण जुटा लिया है।

एडीबी ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में मंगलवार को इसकी घोषणा की।

एडीबी के मुताबिक, उसे ब्रिटेन से 15.1 करोड़ डॉलर, इटली के सरकारी बैंक से 15.5 करोड़ डॉलर, यूरोपीय संघ से 5.8 करोड़ डॉलर और ग्रीन क्लाइमेट फंड से 30 करोड़ डॉलर का कोष मिलेगा।

एडीबी के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा ने बयान में कहा, 'दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पास कोविड-19 महामारी के बाद एक हरित एवं समावेशी भविष्य बनाने का अनूठा अवसर है।' उन्होंने कहा कि ग्रीन रिकवरी प्लेटफॉर्म जलवायु अनुकूल, पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ ढांचागत परियोजनाओं में निवेश को समर्थन देगा।

फिलीपीन के मनीला स्थित एडीबी की निगरानी में संचालित क्षेत्रीय ग्रीन रिकवरी प्लेटफॉर्म के तहत अब तक दो अरब डॉलर की राशि जुटाई जा चुकी है। इस प्लेटफॉर्म के तहत कुल सात अरब डॉलर की राशि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

दक्षिण एशियाई देशों के संगठन आसियान ने इस वित्तपोषण प्लेटफॉर्म का गठन कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने वाली परियोजनाओं को वित्तीय समर्थन देने के लिए किया है। इसके अलावा जलवायु अनुकूलता में सुधार और महामारी से प्रभावित क्षेत्र में पुनरुद्धार को गति देने के लिए इस कोष का इस्तेमाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम