लाइव न्यूज़ :

सभी कारोबारियों को डिजिटल भुगतान परिवेश से जोड़ने की जरूरत: साहनी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:50 IST

Open in App

मुबई, 17 मार्च इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी ने बुधवार को कहा कि देश में नकदरहित भुगतान की स्वीकृति बढ़ रही है, ऐसे में बैंकों को डिजिटल भुगतान परिवेश में ज्यादा-से-ज्यादा कारोबारियों को शामिल करने के लिये प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान के तौर-तरीकों में खासकर ‘क्विक रिस्पांस’ (क्यू आर) कोड के जरिये भुगतान व्यवस्था में उन्हें शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल करीब छह करोड़ कारोबारी हैं और केवल एक से डेढ़ करोड़ डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जुड़े हैं।

साहनी ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि देश में सभी कारोबारियों को डिजिटल भुगतान परिवेश में लाया जाए। यह ‘प्वाइंट ऑफ सेल मशीन’ (पीओएस) के जरिये होगा। यह भुगतान के अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम खासकर क्यूआर कोड के जरिये और आसानी से होगा।’’

देश में स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के साथ डिजिटल दायरा बढ़ाने के लिये क्यूआर कोड आधारित भुगतान अधिक लागत प्रभावी तरीका है।

साहनी ने बैंकों से अधिक संख्या में कारोबारियों को इससे जोड़ने के लिये प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि बैंक यह कार्य अपनी टीम के माध्यम से या फिर स्टार्टअप अथवा अन्य सेवा प्रदाताओं के माध्यम से कर सकते हैं।

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय में डिजिधन मिशन का गठन किया है। इसका मकसद सभी संबद्ध पक्षों के साथ मिलकर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और जागरूकता के लिये रणनीति तैयार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा