लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad plane crash: विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2025 20:59 IST

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा टाटा ग्रुपसमूह के चेयरमैन ने कहा, हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैंउन्होंने यह भी कहा कि समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा

नई दिल्ली: टाटा समूह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा। अहमदाबाद से 242 लोगों को लेकर ब्रिटेन के लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैं।” उन्होंने कहा, “इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों और उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।” 

उन्होंने कहा कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। टाटा समूह द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। 

चंद्रशेखरन ने कहा, “इसके अलावा, हम बी जे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेंगे।” उन्होंने कहा, “हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।” 

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :विमान दुर्घटनाTata groupएयर इंडियाअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?