लाइव न्यूज़ :

अडाणी पोट्र्स एण्ड सेज का दूसरी तिमाही मुनाफा 32 प्रतिशत बढ़कर 1,394 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर अडाणी पोट्र्स एण्ड स्पेशल इकोनोमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजैड) ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर 2020 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 31.57 प्रतिशत बढ़कर 1,393.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 1,059.20 करोड़ रुपये रहा था। एपीएसईजैड देश की सबसे बड़ी एकीकृत लाजिस्टिक्स कंपनी है।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल एकीकृत आय बढ़कर 3,423.16 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,326.90 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय कम होकर 1,622.78 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,440.56 करोड़ रुपये रहा था।

एपीएसईजैड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक करण अडाणी ने कहा, ‘‘एपीएसईजैड ने उसकी परिसंपत्तियों में शामिल पोर्टफोलियो के इस्तेमाल को साबित किया है और इस दौरान उसकी बाजार हिस्सेदारी सकल मालवहन में बढ़कर 24 प्रतिशत तक पहुंच गई। अर्थव्यवस्था के चरणबद्ध तरीके से खुलने के साथ ही एपीएसईजैड भी वृद्धि के रास्ते पर लौट रही है और तिमाही दर तिमाही आधार पर उसने 36 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है।’’

अडाणी ने कहा कि एपीएसईजैड वर्ष 2025 तक 50 करोड़ टन माल का वहन करने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं