लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय परियोजनाओं का अधिग्रहण अक्टूबर तक चार गुना होकर छह अरब डॉलर पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर देश में इस साल अक्टूबर तक छह अरब डॉलर मूल्य की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का अधिग्रहण हुआ। यह 2020 में 1.5 अरब डॉलर के अधिग्रहण के मुकाबले चार गुना है।

शोध संस्थान सीईईडब्ल्यू (काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर) सेंटर फॉर एनर्जी फाइनेंस (सीईईडब्ल्यू-सीईएफ) और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘वर्ष 2021 के पहले 10 महीनों (अक्टूबर तक) में देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अधिग्रहण 300 प्रतिशत बढ़कर छह अरब डॉलर रहा। जबकि 2020 में यह 1.5 अरब डॉलर से कम था।

रिपोर्ट के अनुसार, यह बताता है कि कंपनियों का पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी में निवेश को लेकर रुझान बढ़ा है। साथ ही यह निवेशकों के लिए मुनाफा काटने और नई परियोजनाओं में फिर से निवेश करने या पूरी तरह से बाहर निकलने का अवसर देता है।

इसमें कहा गया है कि अधिग्रहण में वृद्धि को अनुकूल वैश्विक वित्तीय स्थिति और भारतीय रिजर्व बैंक की उदार मौद्रिक नीति से समर्थन मिला है।

इस क्षेत्र में अडाणी ग्रीन का एसबी एनर्जी इंडिया का अक्टूबर में 3.5 अरब डॉलर के उपक्रम मूल्य पर अधिग्रहण सबसे बड़ा सौदा था।

‘स्वच्छ ऊर्जा निवेश प्रवृत्ति 2021’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 के पहले छह महीने में सौर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं का आबंटन उल्लेखनीय रूप से घटकर 2,600 मेगावॉट रहा जो 2020 की इसी अवधि में 15,300 मेगावॉट (1600 मेगावॉट की एक साथ सौर-पवन ऊर्जा परियोजना सहित) था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा