लाइव न्यूज़ :

बैंक में खाता खोलने के लिए आधार-पैन कार्ड जरूरी: आरबीआई

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 23, 2018 13:46 IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने केवार्इसी के नियमों में कुछ जरूरी बदलवा कर अपना मास्टर सर्कुलर अपडेट किया है। इस नए सर्कुलर के मुताबिक नए बैंक खातों के लिए आधार और पैन नंबर देना जरूरी होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। बैंक में नया खाता खोलने के लिए आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने अब किसी भी बैंक में खाता खोलने के लिए आधार और पैन कार्ड को जरूरी कर दिया है। केवार्इसी (नो-योर-कस्टमर) से जुड़े अपने नए दिशा-निर्देशों में आरबीआई ने इसका जिक्र किया है।

हालांकि इन दिशा-निर्देशों के साथ ही आरबीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि ये नियम आधार पर सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन हैं और आधार की संवैधानिक वैधता पर फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय में सुनवार्इ चल रही है।

आरबीआई ने केवार्इसी के नियमों में कुछ जरूरी बदलवा कर अपना मास्टर सर्कुलर अपडेट किया है। इस नए सर्कुलर के मुताबिक नए बैंक खातों के लिए आधार और पैन नंबर देना जरूरी होगा। अगर खाता खोलते समय कोई ग्राहक अगर आधार और पैन कार्ड नहीं देता है तो उन्हें बैंक में सबूत के तौर पर आधार और पैन कार्ड के आवेदन की रसीद की फोटोकॉपी जमा करवानी होगी।

इसके साथ ही आरबीआई ने कहा है कि आधार और पैन के बिना खाताधारकों के 'छोटे खाते' खोले जाएंगे। इन खातों में होने वाले लेन-देन सीमित होंगे। ये खाते आरबीआई की निगरानी में होंगे और ग्राहक और बैंक को यह सुनिश्चित करना होगा कि इनमें कोर्इ विदेशी लेनदेन न हो। 

बता दें कि बैंक में खाता खोलने के लिए अब तक आयकर विभाग की ओर से जारी पैन कार्ड, एड्रैस प्रूफ और  पासपोर्ट साइज की नई फोटों, केवार्इसी के लिए औपचारिक वैध दस्तावेज (ओवीडी) शामिल थे।लेकिन अब आरबीआर्इ ने पते और पहचान के लिए अन्य दस्तावेजों की हटाते हुए इसके लिए आधार को जरूरी किया है। 

टॅग्स :आधार कार्डआरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम