लाइव न्यूज़ :

इस साल अब तक जायद की बुवाई में 16.49 प्रतिशत बढ़ोतरी: सरकार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:44 IST

Open in App

नई दिल्ली, नौ अप्रैल कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अभी तक जायद यानी गर्मी की फसल की कुल बुवाई 16.49 प्रतिशत बढ़कर 67.87 लाख हेक्टेयर हो गई है, जिसमें सबसे अधिक रकबा धान का है।

जायद की फसल फरवरी-जून के बीच बोई जाती है। यह समय रबी (सर्दी) और खरीफ (मानसून) के बीच का होता है।

कृषि आयुक्त एस के मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘जायद की फसल रबी और खरीफ के बीच की अवधि के 30-90 दिनों में तैयार होती है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए जायद की फसल को बढ़ावा दे रही है।’’

मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल जायद का कुल रकबा बढ़कर 67.87 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 58.26 लाख हेक्टेयर से 16.49 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि अभी तक जायद की बुवाई के रुझान काफी अच्छे हैं और इस पर कोविड-19 महामारी का कोई असर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम