लाइव न्यूज़ :

कार्डिएट अरेस्ट से हुआ था वाजिद खान का निधन, 4 दिन बाद परिवार वालो ने शेयर किया दर्दनाक पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 15:10 IST

कोरोना से जूझ रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान का हाल में ही कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हुआ। इस बारे में वाजिद खान के परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाजिद के परिवार ने अस्पताल के स्टाफ और प्रिंस सुराना का शुक्रिया अदा किया साजिद व परिवार ने सभी चिंता करने वाले फैंस को शुक्रिया कहा। वह लिखते हैं कि वाजिद हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

 म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का  42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी।  इसके बाद 1 जून को वाजिद ने दुनिया से अलविदा कह दिया था।

वाजिद के  निधन से परिवार सहित प्रशंसकों को भी सदमा लगा है। वाजिद की याद में भाई साजिद ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किए हैं। अब परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

साजिद- वाजिद के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि, 'हमारे प्रिय वाजिद खान का एक जून को रात के 12:30 बजे सुराना सेथिया अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वे 47 साल के थे। पिछले साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था। वाजिद गले के इंफेक्शन से जूझ रहे थे और अपना इलाज करा रहे थे।' इस पोस्ट के साथ वाजिद का इलाज कर रहे डॉक्टरों को भी धन्यवाद कहा गया है। साथ ही लिखा कि 'डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स को वाजिद का ख्याल रहने के लिए शुक्रिया। उन सभी प्रशंसकों को शुक्रिया जिन्होंने वाजिद की सलामती के लिए दुआ मांगी। वाजिद हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे।'

सलमान के लिए साजिद वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया था। खास बात ये है वाजिद ने जाते जाते भी सलमान खान से अपनी दोस्ती को निभाया था।वाजिद के करियर का पहला गान भी सलमान के लिए था और आखिरी गाना भी। हाल में रिलीज़ हुए सलमान खान के दो सॉन्ग 'भाई भाई' और 'प्यार करोना' में साजिद-वाजिद ने ही म्यूज़िक दिया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ किया गया है।

संगीतकार ने सलमान खान की 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की ‘गर्व’, ‘तेरे नाम’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘पार्टनर’ और ‘दबंग’ आदि कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई हिट गानों जैसे ‘मेरा ही जलवा‘, ‘फेविकॉल से’, ‘चिंता ता चिता चिता’ का भी संगीत दिया। 

टॅग्स :वाजिदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम