लाइव न्यूज़ :

83 Look:फिल्म '83' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, छोटे बालों में पहचानना हुआ बेहद मुश्किल-देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 19, 2020 8:45 AM

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी, जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। 

शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हो गया है। 

इस लुक में दीपिका एकदम रोमी के लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें वो शार्ट हेयर्स में दिखाई दे रही हैं। सामने आई फोटो में दीपिका रणवीर का हाथ थामे नजर आ रही हैं।फोटो में वो ब्लैक फुल स्लीव्स का हाईनेक टॉप पहने हुए हैं और हंस रही हैं। इस लुक में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया है। फिल्म में दीपिका एक कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ में देखने को फैंस बेताब हैं। अब तक दीपिका रणवीर ने जो भी फिल्में की हैं वो सभी पर्दे पर हिट हुई हैं।

फिल्म से रणवीर सिंह ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। 83 की बात करें तो यह 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। 

टॅग्स :83 मूवीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबेबी बंप छुपाती दिखीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर वीडियो बना रहे फैन का कैमरा छीना; देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहबी रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अनबन की अफवाहों पर लगाया ताला, वेडिंग रिंग दिखाते हुए कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह के बाद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से रिमूव की शादी की फोटो, जानें क्या है माजरा?

बॉलीवुड चुस्कीKalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण-स्टारर मूवी अब जून में होगी रिलीज़, देखें फिल्म का नया पोस्टर

बॉलीवुड चुस्कीफर्जी वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह का एक्शन, दर्ज कराई FIR, एक्टर के प्रवक्ता ने की पुष्टि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Vicky Kaushal: 'मेड फॉर ईच अदर' हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, इन मौकों पर झलका कपल का प्यार; देखें फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीCannes 2024: हाथ की चोट भी कम नहीं कर पाया ऐश्वर्या राय बच्चन का ग्लैमर, कान्स के लिए एक्ट्रेस ने पहना 64 हजार का कोट; देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या राखी सावंत की बीमारी एक नाटक? एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड चुस्कीCannes 2024: हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद भी कान्स के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या भी रहीं साथ

बॉलीवुड चुस्कीVicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड में डेब्यू करते ही चमका सितारा तो आज इंडस्ट्री पर कर रहे राज, जानिए विक्की कौशल कैसे बनें सुपरस्टार