लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शर्म नहीं आती... मीडिया पर भड़के एक्टर सनी देओल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2025 14:30 IST

अपने अस्वस्थ पिता धर्मेंद्र और परिवार को लेकर मीडिया की लगातार निगरानी से व्यथित अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों पर नाराजगी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: शर्म नहीं आती... मीडिया पर भड़के एक्टर सनी देओल, देखें वीडियो

अपने अस्वस्थ पिता धर्मेंद्र और परिवार को लेकर मीडिया की लगातार निगरानी से व्यथित अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों पर नाराजगी जताई। इससे पहले देओल परिवार धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कई बार परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील कर चुका है। इस दौरान अस्पताल का एक लीक हुआ वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र के परिजन कथित तौर पर उनके बिस्तर के पास रोते देखे जा सकते हैं। धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और उन्हें घर ले जाया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को कई मीडिया संस्थानों ने प्रसिद्ध अभिनेता के निधन की झूठी खबर जारी कर दी थी। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में, सनी देओल को उनके जुहू स्थित घर से बाहर निकलते और वहां बाहर खड़े मीडियाकर्मियों पर नाराजगी जताते हुए देखा जा सकता है।

देओल (68) वहां खड़े मीडियाकर्मियों से कह रहे हैं, ‘‘आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं। शर्म नहीं आती।’’ धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन पहले कुछ जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल सुबह छुट्टी दे दी गयी। अभिनेता का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि परिवार ने धर्मेंद्र का घर पर ही उपचार कराने का फैसला किया है। धर्मेंद्र के परिवार ने एक बयान जारी कर मीडिया और लोगों से उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों से बचने तथा परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की थी। मंगलवार को धर्मेंद्र के निधन की गलत खबर जारी होने के बाद जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाने लगीं, परिवार ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन पर इलाज का असर हो रहा है। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने मंगलवार को मीडिया के कुछ वर्गों में आई उनकी मृत्यु की गलत खबरों की आलोचना की। पिछले दो दिन से अस्पताल और सनी देओल के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है।

टॅग्स :धर्मेंद्रसनी देओलबॉबी देओलहेमा मालिनीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो