लाइव न्यूज़ :

कोविड-योद्धाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म नैट जियो पर प्रसारित होने को तैयार, जानें कब देख सकते हैं आप

By भाषा | Updated: May 19, 2020 20:45 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि फिल्म 'लॉकडाउन: इंडिया फाइट्स कोरोना वायरस' का निर्माण नेशनल जियोग्राफिक ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसका प्रसारण 22 मई को रात नौ बजे नेशनल जियोग्राफिक यानी नैट जियो चैनल पर किया जाएगा। इस फिल्म में दिल्ली, मुंबई, सांगली, बेंगलुरु, चेन्नई और केरल के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है।

स्वास्थ्यकर्मियों से लेकर पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों से लेकर पत्रकारों तक भारत में कोविड-19 योद्धाओं के साहसिक प्रयासों पर नैट जियो ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनायी है जिसे इस लॉकडाउन में बड़े ही अनोखे ढंग से फिल्माया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि फिल्म 'लॉकडाउन: इंडिया फाइट्स कोरोना वायरस' का निर्माण नेशनल जियोग्राफिक ने किया है।

इसका प्रसारण 22 मई को रात नौ बजे नेशनल जियोग्राफिक यानी नैट जियो चैनल पर किया जाएगा। स्टार इंडिया की इन्फोटेनमेंट, इंग्लिश एंड किड्स की प्रमुख अनुराधा अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह कुछ अद्भुत भारतीयों की अनूठी, प्रेरक कहानियों और अथक प्रयासों को जीवंत करने वाली एक विशेष फिल्म है। यह फिल्म उन लोगों के बारे में है जो हमारे भविष्य को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

इस संकट के समय में इस फिल्म से भारतीय दर्शक डॉक्टरों और अन्य चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, नेताओं, पत्रकारों और कई अन्य नायकों को देखेंगे।” सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इसकी शूटिंग घरों पर की गई है। उन्होंने कहा, “इसे पूरी तरह से ऑनलाइन तरीके से निर्देशित किया गया है और फिल्म निर्माण के दौरान इस पूरी फिल्म से जुड़ा कोई भी सदस्य अपने घर से बाहर नहीं निकला है।

इस फिल्म में दिल्ली, मुंबई, सांगली, बेंगलुरु, चेन्नई और केरल के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है।” इस फिल्म में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, राज्यों के आयुक्तों, कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ रहे अधिकारियों और चिकित्साकर्मियों को भी शामिल किया गया है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच