लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पाकिस्तान पर बरसे, कहा- भाड़ में जाओ

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2019 21:00 IST

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक फैसले लेता जा रहा है। पाकिस्तान ने तीन एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। दोनों देश के आपसी और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा ने  पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है।

जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। दोनों देश के आपसी और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अनुच्छेद 370 को लेकर हर कोई अपनी तरह से देख रहा है। फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा ने  पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है।

उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा, 'कश्मीर के बारे में आज तक सदियों से चल रहा है इंडिया-पाकिस्तान के बीचे कश्मीर तेरा है? मेरा है? इत्यादि इत्यादि। और बरखुर्दार नरेंद्र मोदी ने बोला है... ये *** लोग... कश्मीर मेरा है। और जिनको भी इसके खिलाफ कहना है, तुम लोग भाड़ (पाकिस्तान) में जाओ।' आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक फैसले लेता जा रहा है। पाकिस्तान ने तीन एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने अपने हवाईक्षेत्र के एक कॉरिडोर को बंद कर दिया है, जिससे विदेशी उड़ानों को 12 मिनट का अतिरिक्त समय लगेगा। यह जानकारी एअर इंडिया के एक अधिकारी ने दी थी। एअर इंडिया पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र से रोजाना करीब 50 उड़ानों का संचालन करती है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 रास्तों में से 3 एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों के स्तर को कम और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेगा और कश्मीर पर भारत की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगा। 

पाक ने भारतीय राजदूत को निष्कासित किया, द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने का भी ऐलान पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर बुधवार भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने और परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को निलंबित करने का ऐलान किया।

टॅग्स :धारा ३७०राम गोपाल वर्मापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?