लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार से फैन ने पूछा- सर, आपकी बेटी कैसी है? एक्टर ने दिया यह मजेदार जवाब

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 20:30 IST

इस लॉकडाउन ने साल भर फिल्मों में काम करने वाले अक्षय कुमार जैसे एक्टर को भी घर में कैद कर दिया है। अक्षय कुमार लॉकडाउन में अपने परिवार को पूरा समय दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने काम में हर दम बिजी रहने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपने घर पर हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अक्षय कुमार अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस महामारी से बचने की नसीहत देते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस महामारी से बचने की नसीहत देते रहते हैं। इतना ही नहीं वह गरीब और मजदूर लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। हमेशा फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने वाले अक्षय कुमार भी इन दिनों अपना सारा समय घर पर ही बिता रहे हैं। 

अपने काम में हर दम बिजी रहने वाले बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपने घर पर हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बच्चे मीडिया से काफी दूर रहते हैं। लेकिन दोनों के बच्चों की फोटो आदि सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों स्पेशल मौकों पर अपने बच्चों की खुद भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसपर फैन ने उनसे सवाल पूछते हुए लिखा कि सर, आप कैसे हैं और आपकी बेटी कैसी है? अक्षय कुमार ने बिना देर किए ही फैन को जवाब दिया। अक्षय ने लिखा, 'मैं अच्छा हूं, घर पर सुरक्षित हूं, परिवार संग हूं। मेरी बेटी भी अच्छी है और वह मुझे रोज नया टास्क देती है। अभी सुबह ही उसने मुझे साइकिल रेस में हराया है। 

इससे पहले ट्विंकल ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें ये नया लुक दिया है। ट्विंकल ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'छोटी ने मुझे बढ़िया मेकओवर दिया है'। नम्रता सोनी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है- 'यह देखो, तुम्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है'। ट्विंकल की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच