लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद की आग भड़काने वाला पाक अब खुद झुलस रहा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2025 12:14 IST

पाकिस्तान ने उस समय इस मांग को मान भी लिया था. लेकिन बाद में मार्च 1948 में उसने हमला करके बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा कर लिया था

Open in App

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों द्वारा ट्रेन हाईजैक किए जाने की घटना ने पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है. एक तरफ तो पाकिस्तान कश्मीर का रोना रोता है और दूसरी तरफ अपने सबसे बड़े प्रांत के निवासियों पर ही इतना अत्याचार कर रहा है कि वहां के निवासियों को विद्रोह करने पर मजबूर होना पड़ रहा है. बलूचिस्तान में प्राकृतिक संसाधनों का अकूत भंडार है, इसके बावजूद पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बदहाल यह प्रांत ही है.

पाकिस्तान खुद तो इसके संसाधनों का दोहन करता ही है, चीन को भी उसने इसके दोहन की मनमानी छूट दे दी है, जिससे पहले से ही नाराज चल रहे यहां के लोगों का धैर्य जवाब दे गया है. दरअसल भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त से ही बलूचिस्तान एक आजाद देश के रूप में रहना चाहता था. पाकिस्तान ने उस समय इस मांग को मान भी लिया था. लेकिन बाद में मार्च 1948 में उसने हमला करके बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा कर लिया था. तभी से बलूचों का पाकिस्तानियों से संघर्ष चला आ रहा है.

भुट्टो के शासनकाल में तो पाकिस्तानी शासकों ने वहां खून की होली खेली. वहां के प्राकृतिक संसाधनों से पूरे पाकिस्तान का पेट भरा जाता है, जबकि खुद बलूच दो वक्त की रोटी को तरसते हैं. लेकिन चीन को भी इस शोषण में हाथ बंटाने के लिए आमंत्रित करके पाकिस्तानी शासकों ने हद ही पार कर दी.

बलूच विद्रोहियों के निशाने पर ग्वादर बंदरगाह है, जिसे पाकिस्तान ने चीन की मदद से विकसित किया है. ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है. पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत होने के बावजूद इस्लामाबाद की राजनीति और फौज में बलूचिस्तान की जगह नहीं के बराबर है. बलूचिस्तान के समर्थकों को अक्सर गायब कर दिया जाता है.  

एक एनजीओ बलूच मिसिंग पर्सन्स के अनुसार, साल 2001 से 2017 के बीच पांच हजार से ज्यादा बलूच लापता हैं. इसलिए बलूचों का सब्र अब जवाब दे गया है. बलूचिस्तान में हिंसा की नई लहर 2004 में फैली थी और 2006 में पाकिस्तानी सेना ने जब बलूचों के प्रमुख नेता अकबर खान बुगती की हत्या कर दी तो ये आग बहुत तेजी के साथ फैलती गई.

ट्रेन हाईजैक की घटना ने दिखा दिया है कि अब यह आग पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है और बांग्लादेश की तरह शायद बलूचिस्तान से भी उसे हाथ धोना पड़े. दूसरों के घरों में आतंकवाद की आग लगाने वाले पाकिस्तान की अक्ल क्या अब भी ठिकाने आएगी?

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा