लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः ट्रम्प की उत्तर कोरिया यात्रा 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 2, 2019 12:53 IST

अमेरिका का आग्रह है कि किम अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करें. किम कहते हैं कि पहले आप हम पर लगाए प्रतिबंधों को खत्म करें. द्वितीय महायुद्ध के बाद कोरिया में 1950 से 1953 तक युद्ध चलता रहा. युद्ध ने एक कोरिया को दो कोरियाओं में बदल दिया था. दक्षिण कोरिया को अमेरिका टेका लगाता रहा है और उत्तर कोरिया को रूस व चीन. 

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी गजब के नौटंकीबाज हैं. वे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से तीसरी बार मिलने को तैयार हो गए. इस बार वे उनसे किसी तीसरे देश यानी सिंगापुर या वियतनाम में नहीं, उत्तर कोरिया में जाकर मिले. ये वही ट्रम्प हैं, जिन्होंने उत्तर कोरिया को दुनिया के नक्शे से साफ करने की धमकी 2017 में दी थी और बदले में किम ने कहा था कि ट्रम्प के दिमाग के पेंच कुछ ढीले हैं.  

अमेरिका का आग्रह है कि किम अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करें. किम कहते हैं कि पहले आप हम पर लगाए प्रतिबंधों को खत्म करें. द्वितीय महायुद्ध के बाद कोरिया में 1950 से 1953 तक युद्ध चलता रहा. युद्ध ने एक कोरिया को दो कोरियाओं में बदल दिया था. दक्षिण कोरिया को अमेरिका टेका लगाता रहा है और उत्तर कोरिया को रूस व चीन. 

वियतनाम में यही हुआ लेकिन कोरिया का मामला अभी तक उलझा हुआ है. वियतनाम और जर्मनी एक हो गए लेकिन कोरिया के एक होने की संभावना अभी भी दूर की कौड़ी लगती है. लेकिन इस बार जी-20 सम्मेलन में चीन और अमेरिका के बीच जो बेहतर समझ बनी है, शायद यह उसी का नतीजा है कि ट्रम्प ने अचानक उत्तर कोरिया जाने का कार्यक्र म बना लिया. 

ऐसा लगता है कि दोनों देशों के बीच कोई भूमिगत संपर्क-सूत्न भी काम कर रहा है. ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया के सीमांत के अंदर पैदल पहुंचकर सारी दुनिया में अपने फोटो छपवा लिए. लेकिन यह पता नहीं कि ट्रम्प और किम ने एक-दूसरे की कितनी बात मानी. दोनों ने इस भेंट पर असीम प्रसन्नता प्रकट की और असली मुद्दे यानी परमाणुमुक्ति और प्रतिबंधमुक्ति अपने अफसरों के हवाले कर दिए. 

यही प्रक्रि या भारत और चीन के साथ चले व्यापारिक-विवाद पर भी लागू की गई. तो इसका अर्थ क्या यह है कि ट्रम्प का काम सिर्फ ड्रामा करना, धमकियां देना और अन्य राष्ट्राध्यक्षों को डराना भर है. यदि ऐसा है तो हम मानकर चल सकते हैं कि ईरान के बारे में भी दुनिया को बहुत चिंता करना जरूरी नहीं है. आज नहीं, तो कल, ट्रम्प ईरान के साथ भी वही करेंगे, जो वे उत्तर कोरिया के साथ कर रहे हैं. 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा