LPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 15:05 IST2026-05-01T15:01:40+5:302026-05-01T15:05:42+5:30

LPG Price Hike: फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा।

LPG Price Hike rahul gandhi tweet Heat inflation after elections bill Rahul Gandhi said first attack gas and next attack petrol-diesel | LPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

LPG Price Hike

HighlightsLPG Price Hike: एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।LPG Price Hike: आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आई भारी वृद्धि का हवाला दिया।

नई दिल्लीः विमान ईंधन (एटीएफ), वाणिज्यिक एलपीजी और थोक डीजल जैसे ईंधनों की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी की गई जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव के बाद घरेलू महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आई भारी वृद्धि का हवाला दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।

फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत एक ही दिन में 993 रुपये बढ़ गई है, जिसे उन्होंने "एक दिन में सबसे बड़ी वृद्धि" बताया।

गांधी ने आगे और बढ़ोतरी की चेतावनी देते हुए कहा कि गैस के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। चाय की दुकान, ढाबा, होटल, बेकरी, मिठाई की दुकान – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ गया है। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा।

पहले गैस पर चोट, फिर पेट्रोल-डीजल पर। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाएगी क्योंकि पश्चिम बंगाल में बुधवार को मतदान समाप्त हो जाएगा और असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में पहले ही मतदान समाप्त हो चुका है।

Web Title: LPG Price Hike rahul gandhi tweet Heat inflation after elections bill Rahul Gandhi said first attack gas and next attack petrol-diesel

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे