अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2026 05:20 IST2026-05-03T05:19:06+5:302026-05-03T05:20:14+5:30

Afghanistan-Pakistan border tension: पूर्वी अफगानिस्तान में एक विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर हमलों में ‘‘दर्जनों नागरिकों के मारे जाने या घायल होने’’ की सूचना है।

Afghanistan-Pakistan border tension worried violence Pakistani army killing innocent people Britain's Richard Lindsay called cruelty Tahir Andrabi said one-sided | अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

सांकेतिक फोटो

Highlightsकुनार में हुए हमलों सहित अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा से मैं चिंतित हूं। बैठकों सहित सभी बैठकों में संवाद और संयम बरतने का आग्रह करता हूं।स्थिति की गहरी समझ नहीं होने को प्रदर्शित करता है।

इस्लामाबाद:ब्रिटेन के अफगानिस्तान मामलों के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड लिंडसे द्वारा अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर की गई टिप्पणी को इस्लामाबाद ने शनिवार को खारिज कर दिया और कहा कि यह स्थिति की गहरी समझ नहीं होने को प्रदर्शित करता है। लिंडसे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) की एक पोस्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि पूर्वी अफगानिस्तान में एक विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर हमलों में ‘‘दर्जनों नागरिकों के मारे जाने या घायल होने’’ की सूचना है।

लिंडसे ने कहा, ‘‘कुनार में हुए हमलों सहित अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा से मैं चिंतित हूं। नागरिकों की सुरक्षा और तनाव को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। मैं इस सप्ताह अफगानिस्तान में होने वाली बैठकों सहित सभी बैठकों में संवाद और संयम बरतने का आग्रह करता हूं।’’

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने इस संबंध में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि ये टिप्पणियां एकतरफा हैं। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हो रहे घटनाक्रमों के संबंध में अफगानिस्तान के लिए विशेष ब्रिटिश प्रतिनिधि द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट देखी है। यह स्थिति की गहरी समझ नहीं होने को प्रदर्शित करता है।’’

Web Title: Afghanistan-Pakistan border tension worried violence Pakistani army killing innocent people Britain's Richard Lindsay called cruelty Tahir Andrabi said one-sided

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे