लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः बहुत पहले लिखी जा चुकी थी यूक्रेन युद्ध की प्रस्तावना

By रहीस सिंह | Updated: March 11, 2023 10:28 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध ऐसे ही कारणों का परिणाम है। यह अलग बात है कि पश्चिमी पक्ष इसके लिए रूस को कठघरे में खड़ा कर रहा है और दूसरा पक्ष पश्चिमी ताकतों को। गौर से देखें तो रूस-यूक्रेन युद्ध वर्ष 2013-14 में ही शुरू हो गया था, जिसकी प्रस्तावना काफी पहले लिखी जा चुकी थी, 2022 से तो इसका उपसंहार लिखना आरंभ हुआ जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

Open in App

दुनिया ने पिछले कुछ वर्षों के अंदर तहरीर स्क्वायर, इंडिपेंडेंट स्क्वायर, कैपिटल हिल जैसी ऐसी अनेक घटनाएं देखीं। ये घटनाएं एक तरफ जनमानस के गुस्से की अभिव्यक्तियों का प्रारूप थीं जो संभवतः व्यवस्था से असंतुष्टि का परिणाम थीं और दूसरी तरफ ये राष्ट्रीय संस्थाओं एवं वैश्विक संस्थानों पर एक प्रश्नवाचक चिह्न भी थीं, जो यह बता रही थीं कि ये अपने कर्तव्यों का अनुपालन करने में अक्षम रहीं।

रूस-यूक्रेन युद्ध ऐसे ही कारणों का परिणाम है। यह अलग बात है कि पश्चिमी पक्ष इसके लिए रूस को कठघरे में खड़ा कर रहा है और दूसरा पक्ष पश्चिमी ताकतों को। गौर से देखें तो रूस-यूक्रेन युद्ध वर्ष 2013-14 में ही शुरू हो गया था, जिसकी प्रस्तावना काफी पहले लिखी जा चुकी थी, 2022 से तो इसका उपसंहार लिखना आरंभ हुआ जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए कोई एक दोषी नहीं है यह तो स्पष्ट है लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसने दुनिया को किस सीमा तक प्रभावित किया है और दुनिया ने इससे सीखा क्या है? एक सवाल यह भी है कि इस युद्ध में अब तक जीता कौन है और हारा कौन? पुतिन ने जब 24 फरवरी 2022 को युद्ध की घोषणा की थी तो उन्होंने अपने एक घंटे के भाषण में कुछ महत्वपूर्ण बातें कही थीं। ये बातें इस युद्ध की पृष्ठभूमि को 1991 तक ले जाती हैं जब सोवियत संघ का विघटन हुआ था। रूस ने इसे डकैती के रूप में देखा था। यह ठीक वैसा ही विचार था जैसा कि कभी हिटलर और मुसोलिनी का वर्साय संधि के बाद दिखा था। सभी जानते हैं कि इससे नाजीवाद और फासीवाद पनपा था और अंततः दुनिया को विश्व युद्ध तक ले गया था। रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि भी कुछ हद तक इतिहास को दोहराती हुई दिख रही है।

दुनिया भर की सरकारें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और परिवार इस युद्ध के आर्थिक प्रभावों का शिकार हो रहे हैं। ऊर्जा की निरंतर ऊंची होती कीमतों और बढ़ती मुद्रास्फीति ने यूरोप को मंदी के मुहाने तक पहुंचा दिया है जहां से फिलहाल अभी यूरोप बाहर आ भी नहीं पाएगा। यही नहीं उच्च खाद्यान्न कीमतों ने विशेषकर विकासशील दुनिया में भूख और अशांति की व्यापकता को और गहरा किया है।  

जो भी हो, अमेरिका और यूरोप इसलिए खुश हो सकते हैं कि वे इस युद्ध में रूस को काफी नुकसाने पहुंचाने में सफल रहे हैं। उन्हें यह भी तसल्ली हो सकती है कि रूसी सेना की अक्षमता को बेनकाब कर रूसी समाज को भी बेपर्दा कर दिया है। दूसरी तरफ पुतिन को इस बात की खीझ हो सकती है कि रूसी फौज यूक्रेन और जेलेंस्की को सबक क्यों नहीं सिखा पाई। लेकिन खुशी और खीझ के बीच का जो सच है वह नेपथ्य में चला गया। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्वबैंक्सी की करुणा और बड़ों के युद्ध में फंसे बच्चे

भारतVIDEO: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हैदराबाद के व्यक्ति ने बचाव की गुहार लगाई, ओवैसी ने विदेश मंत्रालय से कार्रवाई का आग्रह किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

विश्वसोशल मीडिया बैन, 16 साल से बच्चों पर लागू, फेसबुक, इंस्टाग्राम, किक, रेडिट, स्नैपचैट, थ्रेड्स, टिकटॉक, एक्स, यूट्यूब और ट्विच जल्दी हटाएं नहीं तो 3.29 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुर्माना

विश्वInternational Human Rights Day 2025: 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस? जानें क्या है महत्व

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ?