लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉग: चीन के रक्षा बजट से चिंतित दुनिया

By सारंग थत्ते | Updated: March 12, 2019 07:44 IST

Open in App

विश्व रक्षा बाजार में सबकी निगाहें विगत सप्ताह चीन के रक्षा बजट के आंकड़ों पर केंद्रित रही थीं. पिछले मंगलवार को की गई घोषणा में कुछ हद तक चीन ने अपने रक्षा बजट में कटौती की है. आधिकारिक तौर पर दिए गए वक्तव्य के अनुसार चीन अपने रक्षा खर्च में जरूरत के मुताबिक बढ़ोत्तरी कर रहा है, जिसकी बनिस्बत वह राष्ट्रीय स्तर पर देश की सीमाओं की हिफाजत और सैन्य सुधार में सही समीकरण लाने में सफल हो रहा है.

पिछले कुछ वर्षो से पश्चिमी देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत और मध्य पूर्व के देश तथा पूरब में जापान, ताइवान, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया चीन के रक्षा बजट के आंकड़ों का बड़ी बारीकी से मंथन करते रहे हैं. पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रीमियर ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन का रक्षा बजट 177.61 बिलियन डॉलर रहेगा. चीन ने अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.3 प्रतिशत पर अपने रक्षा बजट की नकेल कसी है.  

इस वित्त वर्ष के लिए चीन का रक्षा बजट पिछले वर्ष की तुलना में महज 7.5 प्रतिशत बढ़ा है. जबकि 2018 में उसने अपने रक्षा बजट में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि की थी. 2013 के मुकाबले अब तक सभी वर्षो में चीन ने अपने बजट में कटौती ही की है. चीन के रक्षा बजट की एक खासियत है कि इसमें विदेश से खरीदे जाने वाले हथियारों, अनुसंधान और सैन्य विकास तथा सैनिकों की कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन का आवंटन नहीं होता है. रक्षा मंत्नालय के अलावा अन्य मंत्नालय इस देनदारी के लिए पैसा मुहैया करते हैं.

विश्व की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना की रणनीति और उसके लिए किए जा रहे सालाना उतार-चढ़ाव को सभी देश बड़ी उत्सुकता से देखते हैं. दरअसल, चीन की आर्थिक मंदी के चलते पिछले 30 वर्षो में चीन का आर्थिक सर्वेक्षण कमजोरी को बयान कर रहा है. पिछले दो वर्षो से चीन का सकल घरेलू उत्पाद 6 और 6.5 के मध्य में अटका है.  पिछले वित्त वर्ष में चीन ने अपने रक्षा बजट को 165 बिलियन डॉलर पर रोक रखा था और यह उससे पिछले वर्ष की तुलना में 8.1 प्रतिशत ज्यादा था. इस वर्ष उम्मीद थी कि चीन अपने रक्षा बजट में और इजाफा करेगा, लेकिन बाजार में मंदी से यह हो न सका.

चीन का रक्षा बजट भारत की तुलना में तीन गुना ज्यादा है. दक्षिण एशिया में सबसे बड़ी सेना के साथ उसके इरादे भी संशय के घेरे में आते हैं जैसे उसका बजट महज कागज पर संख्या मात्न रह गया है - खर्चे और भी हैं जिसे चीनी सरकार दुनिया के सामने कभी नहीं रखेगी! 

टॅग्स :चीनरक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

विश्व अधिक खबरें

विश्वखाड़ी, जलडमरूमध्य और केबल?, क्या ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्री केबलों को काटकर वैश्विक इंटरनेट को करेगा ठप?, व्यवधान और परिणाम

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो