लाइव न्यूज़ :

राजिंदर सिंह महाराज का ब्लॉग: नववर्ष पर लें एक अच्छा इंसान बनने का संकल्प

By राजिंदर सिंह महाराज | Updated: January 1, 2021 13:08 IST

नए साल की शुरुआत में हमें कुछ संकल्प लेने चाहिएं, जिसमें एक अच्छा इंसान बनना हमारी प्राथमिकता हो...

Open in App

नया साल जब भी शुरू होता है तो बहुत से लोग संकल्प बनाते हैं और कोई संकल्प एक दिन के लिए रखता है, कोई एक हफ्ते के लिए रखता है, कोई एक महीने के लिए रखता है और कोई-कोई होते हैं जो पूरे साल संकल्प बनाए रखते हैं.

हम सब अपनी-अपनी प्राथमिकता के आधार पर अपनी तरक्की व प्रगति के लिए नववर्ष संकल्प करते हैं. कुछ लोग प्रतिदिन व्यायाम का, कुछ ज्यादा मेहनत का, कुछ सुबह जल्दी उठने का, कुछ व्यावसायिक प्रगति का, जबकि कुछ शराब-सिगरेट छोड़ने का.

इन सभी के साथ हमें आध्यात्मिक प्रगति का भी संकल्प करना चाहिए. एक अच्छा, नेक, पवित्र और सदाचारी इंसान बनने के लिए भी प्रयास करना चाहिए. एक अच्छा नेक व्यक्ति बनने के लिए हमें बाहरी दुनिया में नहीं बल्कि अपने अंदर काम करना होगा, अपनी सोच व समझ को निखारना होगा.

हम लोग दुनिया को एक दृष्टिकोण से देखते हैं. जैसे-जैसे हमारी समझ हो, जैसे-जैसे संस्कार हों, जैसे-जैसे हमारी जिंदगी में कुछ ढला हुआ हो, वैसे ही हमारी सोच बननी शुरू हो जाती है तो उस किस्म से हम सोचना और समझना शुरू कर देते हैं. कई बार आप किसी को मिलते हो. उनसे आपकी वार्तालाप ऐसी होती है कि आपको लगता है के ये इंसान सही नहीं. तो फिर आप उसी नजर से उनको देखना शुरू कर देते हो और ये भूल जाते हो कि वो इंसान जो आपको सही नहीं लग रहा उसमें शायद कई चीजें अच्छी हों.

सोचने योग्य बात यह है कि क्यों हम कुछ लोगों को पसंद नहीं करते, या क्यों कुछ लोग हमें पसंद नहीं करते? ये इसलिए क्योंकि हम अपने आस-पास के लोगों का आकलन केवल अपनी भौतिक दृष्टि से करते हैं. हमें याद रखना चाहिए कि सब धर्मग्रंथ हमें यही समझाते हैं कि हम सभी पिता परमेश्वर की संतान हैं. उन्हें किसी भी नाम से पुकारें, उनके हम अंश हैं, बच्चे हैं और वो हिस्सा जिसको हम आत्मा कहते हैं, वो ही हमें जान दे रही है और जैसे एक अंश प्रभु का हम में है, ऐसा औरों में भी है.

हमें जब ये अहसास हो जाएगा कि जो प्रभु की शक्ति हम में काम कर रही है, वो ही दूसरे मनुष्यों में, जानवरों में और पेड़-पौधों में भी है, तब हम सबको अपना समझने लगेंगे. हमारी संवेदनशीलता औरों के प्रति बढ़ जाएगी, हमारी सोच व समझ सही मायने में बढ़ेगी.

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठPanchang 15 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 15 April 2026: आज वृषभ राशिवालों के भाग्य में कोई बड़ी उपलब्धि, जानें अपनी राशि का भविष्य