लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः उत्तरप्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 13, 2022 13:42 IST

राजनीति में सक्रिय होने के पीछे विचारधारा या जनसेवा असली कारण नहीं होता है। उसका एकमात्र कारण होता है, अपने अहंकार और धनलिप्सा को तृप्त करना।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजकल भारी उथल-पुथल मच रही है। उसे देखकर लोग पूछने लगे हैं कि उ।प्र। का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव, दोनों का नाम ‘अ’ से ही शुरू होता है। आदित्यनाथ और अखिलेश! बड़ा ‘आ’ बनेगा या छोटा ‘अ’? यह छोटा ‘अ’ बराबर बड़ा ‘आ’ बनता जा रहा है। योगी मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके साथी विधायकों ने लखनऊ में छोटा-मोटा भूकंप पैदा कर दिया है। मौर्य ने अपने इस्तीफे के जो कारण बताए हैं, वे तो सिर्फ बताने के लिए हैं लेकिन उनके इस्तीफे का असली संदेश यह है कि उ.प्र. के चुनाव में ऊंट दूसरी करवट बैठनेवाला है। जिस करवट ऊंट बैठेगा, उसी करवट हम पहले से लेटने लगेंगे। वरना क्या वजह है कि मौर्य-जैसे कई नेता बार-बार अपनी पार्टियां बदलने लगते हैं?

राजनीति में सक्रिय होने के पीछे विचारधारा या जनसेवा असली कारण नहीं होता है। उसका एकमात्र कारण होता है, अपने अहंकार और धनलिप्सा को तृप्त करना। इसीलिए जब मृत्युशैया पर पड़े एक राजनेता से यमराज के दूतों ने पूछा कि आपका पुण्य असीम है। बताइए, आप किधर चलेंगे? स्वर्ग में या नरक में? नेताजी ने कहा कि स्वर्ग और नरक को मैं क्या चाटूंगा? मुझे तो वहीं ले चलो, जहां कुर्सी मिले। यानी कुर्सी ही ब्रह्म है, बाकी सब मिथ्या है। स्वामी प्रसाद को यह बात खलती रही कि वे पिछड़ों के इतने वरिष्ठ नेता हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री की कुर्सी उनके बजाय भाजपा के पुराने नेता केशव प्रसाद मौर्य को मिल गई। अब वे अखिलेश से भी वादा लेना चाहेंगे कि जीतने पर वे उन्हें उपमुख्यमंत्री तो बनाएं ही। वे यह भी दावा करेंगे कि उ.प्र. के 35 प्रतिशत पिछड़ों के थोक वोट एक झटके में वे सपा को दिला देंगे।

वे शायद भूल गए कि जुलाई में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 27 मंत्री ऐसे नियुक्त हुए थे, जो देश के पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मोदी ने इस तथ्य का खूब प्रचार भी किया था। फिर भी यदि मौर्य के बाद, जैसी कि घोषणा हुई है, 10-15 भाजपा विधायक भी पाला बदलने वाले हैं तो निश्चय ही वे अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे। बिल्कुल यही परिदृश्य हमने 2017 में भी देखा था। भाजपा ने उस चुनाव में 67 दल-बदलुओं को टिकट दिए थे। उनमें से 54 जीते थे। अब देखना है कि उनमें से कितने इस बार भाजपा में टिके रहते हैं? जिनके टिकट कटने हैं, वे तो किसी दूसरे पाले में कूदेंगे ही! उत्तर प्रदेश आज भी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। बिहार के बाद वह देश में जातिवाद का सबसे बड़ा गढ़ है। थोक वोट इसकी पहचान है। इसी सच्चाई के दम पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि वे ऐसा गोला मारेंगे, जो घमंडी नेताओं की तोप को भी उड़ा देगा। देखते हैं, आगे-आगे क्या होता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश समाचारBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने