लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: सारा दोष चुनावी राजनीति का है 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 23, 2019 12:12 IST

कोई बड़ा आदमी या नेता गिरफ्तार होता है तो जेल में उसे कम से कम ‘बी’ श्रेणी में रखा जाता है. उसे घर से भी ज्यादा आराम जेल में मिलता है. अब से 62 साल पहले (1957 में) मैं पटियाला जेल में रहा और उसके बाद भी कई बार कई जेलों में रहा.

Open in App

कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय गृह तथा वित्त मंत्नी पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को इतना नाटकीय रूप देने की जरूरत क्या थी? यदि उच्च न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी तो कौन सा आसमान टूट रहा था? वे गिरफ्तार ही तो होते. कोई नेतागीरी करे और गिरफ्तारी से डरे, यह बात तो समझ के परे है. जब जनता पार्टी सरकार में उपप्रधानमंत्री चरण सिंह ने इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था तो वे कहीं छिपती फिरी थीं क्या? 

कोई बड़ा आदमी या नेता गिरफ्तार होता है तो जेल में उसे कम से कम ‘बी’ श्रेणी में रखा जाता है. उसे घर से भी ज्यादा आराम जेल में मिलता है. अब से 62 साल पहले (1957 में) मैं पटियाला जेल में रहा और उसके बाद भी कई बार कई जेलों में रहा. चिदंबरम शायद ऐसे पहले पूर्व वित्त मंत्नी हैं, जो सींखचों के पीछे गए हैं. वैसे तो आज शायद ही कोई ऐसा नेता मिल सके जो सींखचों के पीछे जाने लायक न हो.

चुनावी राजनीति होती ही ऐसी है कि वह किसी नेता को बेदाग नहीं रहने देती. जब उनके विरोधी सरकार में होते हैं, उनकी शामत आ जाती है. उनमें से कुछ ब्लैकमेल होते रहते हैं, कुछ सत्तारूढ़ दल के चरणों में चले जाते हैं और कुछ अपनी दुकान ही समेट लेते हैं. यदि चिदंबरम खुद होकर गिरफ्तार हो जाते और अदालत उन्हें निदरेष पाती तो यह अकेली घटना ही भाजपा सरकार को मुसीबत में डाल देती. यदि मोदी सरकार देश को सचमुच भ्रष्टाचार-मुक्त करना चाहती है तो उसे यह स्वच्छता-अभियान अपनी पार्टी से ही शुरू करना चाहिए. 

हर विधायक और सांसद की जांच होनी चाहिए कि उनके पास इतनी चल-अचल संपत्ति कहां से आई? वे कोई उत्पादक काम नहीं करते. उन सबका यह ठाठ-बाट कैसे निभता रहता है? यह राजनीति है. यह कौटिल्य की झोपड़ी है. इसमें प्लेटो का ‘दार्शनिक राजा’ रहता है. वह अपना सिर हथेली पर धरकर चलता है. संत कबीर ने इस बारे में क्या खूब कहा है : कबिरा यह घर प्रेम का, खाला का घर नाहिं/ सीस उतारे हाथि करि, सो पैठे घर मांहि. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

ज़रा हटकेवीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो