लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: ट्रंप ने दिखाई परिपक्वता

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 28, 2020 02:06 IST

उन पर अमेरिका के 40 लाख प्रवासी भारतीय क्या तालियां नहीं पीट रहे हैं? इस चुनावी मौसम में इससे बड़े फायदे का सौदा क्या हो सकता है ?

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ताजा भारत-यात्र से किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की यात्र की तुलना नहीं की जा सकती. कुछ अर्थो में यह अप्रतिम रही है. अब तक आए किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति या किसी अन्य विदेशी नेता ने भारत और उसके प्रधानमंत्री की वैसी तारीफ कभी नहीं की, जैसी कि ट्रम्प ने की है. अपने दो दिन के प्रवास में ट्रम्प ने एक शब्द भी ऐसा नहीं बोला और कोई भी हरकत ऐसी नहीं की, जिसके लिए वे सारी दुनिया में जाने जाते हैं. दूसरे शब्दों में उनकी भारत-यात्र ने उन्हें काफी परिपक्व बना दिया. यदि इस परिपक्वता को वे बनाए रखेंगे तो राष्ट्रपति का अगला चुनाव जीतने में उन्हें काफी मदद मिलेगी.

ट्रम्प ने अपने अहमदाबाद के भाषण में पाकिस्तान का जिक्र  भी बड़ी तरकीब से किया. उन्होंने उसके आतंकवाद से लड़ने की तो कसम खाई लेकिन उसे कोई दोष नहीं दिया. उस लड़ाई में उन्होंने उसकी मदद की बात भी कही. यही उच्च कोटि की कूटनीति है. उन्हें अफगानिस्तान से पिंड छुड़ाने में पाकिस्तान की मदद जो चाहिए. उन्होंने न सिर्फ नागरिकता कानून आदि ज्वलंत मुद्दों को छूने से परहेज कर लिया बल्कि मोदी को धार्मिक स्वतंत्रता का दृढ़ पक्षधर भी कहा. उन्होंने कश्मीर पर मध्यस्थता का अपना पुराना राग जरूर अलापा लेकिन उसे इतने मंद स्वर में गाया कि उसका सुनना या न सुनना, एक बराबर हो गया. उनके वाशिंगटन से रवाना होने के पहले सरकारी बयानों से जो आशंकाएं पैदा हो गई थीं, वे निराधार सिद्ध हो गईं. ट्रम्प ने अहमदाबाद में जो छक्के मारे हैं.

उन पर अमेरिका के 40 लाख प्रवासी भारतीय क्या तालियां नहीं पीट रहे हैं? इस चुनावी मौसम में इससे बड़े फायदे का सौदा क्या हो सकता है ? ट्रम्प जैसा नेता कहीं जाए और खाली हाथ लौट आए, यह कैसे हो सकता है ? उन्होंने चलते-चलते 21 हजार करोड़ रु . के हेलिकाप्टर भी भारत को बेच दिए और अरबों रु . के व्यापार के सब्ज-बाग भी दिखा दिए. ट्रम्प ने इस भारत-यात्र से अपने देश का हित तो साधा ही, मोदी की और खुद की छवि को भी चार चांद लगाने में कोई कसर न छोड़ी. 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतगुजरात नगर निगम चुनाव 2026: अहमदाबाद में 192 में से 158, राजकोट में 72 में से 65 और सूरत में भाजपा ने 127 में से 115 सीटें जीतकर रचा इतिहास?

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतExit poll results 2026: बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिल पोल रिजल्ट की तारीख, समय