लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: सीडीएस से देश को उम्मीदें

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 1, 2020 09:19 IST

इस प्रधान की घोषणा तो हो गई. अब उनके भावी कदमों पर नजर रहेगी. यह ठीक है कि अब जनरल बिपिन रावत परमाणु कमान के सदस्य भी बन जाएंगे लेकिन उनकी हैसियत क्या होगी? यहां सवाल यह भी है कि इन नए फौजी-प्रमुख की हैसियत क्या रक्षा मंत्नी के सिर्फ प्रमुख सलाहकार की ही होगी?

Open in App

भारत को आजाद हुए 72 साल हो गए लेकिन देश के प्रधान सेनापति (सीडीएस) की नियुक्ति अब हो रही है. इस महत्वपूर्ण पहल के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को बधाई! यहां पहला सवाल है कि यह नियुक्ति सभी सरकारों के द्वारा टाली क्यों जाती रही? कुछ निहित स्वार्थी तत्व यह अफवाह फैलाते थे कि सेना के तीनों अंगों का यदि एक प्रधान हुआ तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह आसानी से तख्ता-पलट कर दे.

इस बात की पुष्टि आज से पूरे 50 साल पहले कनाडा की मेकगिल यूनिवर्सिटी में मेरे भाषण के दौरान एक भारतीय जनरल ने कही थी, जो नेहरू-काल में उच्चपदस्थ थे. कारगिल-युद्ध के बाद जो के. सुब्रह्मण्यम कमेटी बनी थी उसने भी साफ-साफ कहा था कि हमारी सेना के तीनों अंगों का एक प्रधान होना चाहिए.

इस प्रधान की घोषणा तो हो गई. अब उनके भावी कदमों पर नजर रहेगी. यह ठीक है कि अब जनरल बिपिन रावत परमाणु कमान के सदस्य भी बन जाएंगे लेकिन उनकी हैसियत क्या होगी? यहां सवाल यह भी है कि इन नए फौजी-प्रमुख की हैसियत क्या रक्षा मंत्नी के सिर्फ प्रमुख सलाहकार की ही होगी?

यह अच्छा है कि वह सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के बीच समन्वय करेंगे और रक्षा-मंत्नी को पूरी फौज की जरूरतों के बारे में एकरूप जानकारी और सलाह देंगे.

जब कोई नया पद कायम होता है तो कुछ मुश्किलें तो सामने आती ही हैं. मुझे विश्वास है कि जनरल रावत इस ऐतिहासिक अवसर पर ऐसी स्वस्थ परंपराएं कायम कर देंगे कि फौज अपनी मर्यादाओं का दृढ़तापूर्वक पालन करेगी और उसकी कार्यक्षमता भी पहले से काफी अधिक बढ़ जाएगी. मोदी सरकार ने यह साहसिक पहल की है, यह उसके आत्मविश्वास का परिचायक है.

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय सेनाभारतीय नौसेनाइंडियन एयर फोर्सबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव