लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भोजन में अनुशासन महत्वपूर्ण

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 14, 2020 08:20 IST

जब हम भोजन करते हैं तो आंतों की 10 कोशिकाओं में कम से कम 1 तो क्षतिग्रस्त होती ही है. यदि हम रात को देर से भोजन और सुबह नाश्ता जल्दी करें तो उन कोशिकाओं को मरम्मत का समय ही नहीं मिल पाता.

Open in App

अमेरिका के एक शोध संस्थान के डॉक्टर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि शाम को 6 बजे के बाद लोगों को भोजन नहीं करना चाहिए. उन्होंने कई प्रयोग किए और पाया कि शाम को 6 बजे के बाद पाचनतंत्र निष्क्रिय होना शुरू हो जाता है, पेट में पाचक रस कम पैदा होता है, आंतें सिकुड़ने लगती हैं और हार्मोन इंसुलिन का असर भी कम हो जाता है.

जब हम भोजन करते हैं तो आंतों की 10 कोशिकाओं में कम से कम 1 तो क्षतिग्रस्त होती ही है. यदि हम रात को देर से भोजन और सुबह नाश्ता जल्दी करें तो उन कोशिकाओं को मरम्मत का समय ही नहीं मिल पाता.

इसका नतीजा यह होता है कि लोग हृदयरोग और मधुमेह के शिकार हो जाते हैं.

पता नहीं अमेरिकी शोधकर्ताओं के इस सबक को कितने लोग स्वीकार करेंगे क्योंकि आजकल सारी दुनिया में एक ही ढर्रा चल पड़ा है. सुबह 8-9 बजे ब्रेकफास्ट, 1 बजे लंच और रात 9 या 10 बजे डिनर.

अंग्रेजों की नकल पर अब लोगों ने अपने खाने के समय को बदल लिया है. आप किसी को डिनर पर बुलाएं और उसे शाम 5-6 बजे का समय दें तो वह आप पर हंसेगा लेकिन मैं आपको बताऊं कि अब से 60-70 साल पहले तक भारत में नाश्ते का समय 6 से 8 बजे तक, मध्याह्न् भोज का 10 से 12 बजे तक और रात्रि भोज का समय शाम 5 से 6 के बीच ही हुआ करता था.

कई जैन परिवारों में तो अभी तक यही अनुशासन चलता है. मैं 20 साल की उम्र तक इंदौर में रहा. वहां शादियों के प्रीतिभोज शाम 5 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक समाप्त हो जाते थे.

यदि समय के इस अनुशासन के साथ-साथ आप भोजन की मात्र उचित रखें और अखाद्य पदार्थो (मांस, मछली, अंडा) का सेवन न करें तो आपके बीमार होने का कोई कारण ही नहीं है.

मैं अब 76 साल का हूं लेकिन मुझे याद नहीं पड़ता कि मैं कभी बीमार हुआ हूं. हमारे देश के करोड़ों लोग नित्य प्रति भोजन और व्यायाम के अनुशासन में रहें तो दवाइयों का खर्च घटे, लोग उत्पादन ज्यादा करें और दिन-रात प्रसन्न रहें. शास्त्रों ने ठीक ही कहा है ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ यानी शरीर ही धर्म का पहला साधन है.

टॅग्स :फूडइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब