लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः देशद्रोह- समझकर लगाएं आरोप  

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 16, 2019 20:59 IST

विधि आयोग ने अंग्रेजों द्वारा बनाई गई इस धारा को अप्रासंगिक बताया है और उसने इसे सुधारने का सुझाव भी दिया है. हमारी सरकारें किसी पर भी देशद्रोह का बिल्ला चिपका देती हैं और फिर अदालत में मुंह की खाती हैं.

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कन्हैया कुमार और उनके साथियों पर सरकार ने देशद्रोह का मुकदमा दायर कर दिया है और ऐसा ही एक मुकदमा असम के एक विद्वान हीरेन गोहैन, अखिल गोगोई और पत्नकार मंजीत महंत पर पुलिस ने दायर किया है. इन दोनों मुकदमों में आरोप लगभग एक जैसे हैं. एक में कश्मीर की आजादी और भारत विरोधी नारे लगाए गए थे और दूसरे में नागरिकता विधेयक का विरोध करते हुए असम के अलगाव और संप्रभुता की मांग की गई थी. जाहिर है कि ये दोनों मांगें ही नहीं, इनका विचार तक भर्त्सना के योग्य है. ऐसे विचार भारत की एकता और अखंडता के विरुद्ध हैं. 

इन विचारों का जितना जबर्दस्त खंडन किया जा सके, जरूर किया जाना चाहिए लेकिन यह मेरी समझ में नहीं आता कि इस तरह के विचार रखने वालों को आप देशद्रोही कैसे कह सकते हैं? भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (ए) के अनुसार यदि भारत की एकता या व्यवस्था को खंडित करने के लिए कोई हिंसा का सहारा ले तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा जरूर चलाया जा सकता है.

विधि आयोग ने अंग्रेजों द्वारा बनाई गई इस धारा को अप्रासंगिक बताया है और उसने इसे सुधारने का सुझाव भी दिया है. हमारी सरकारें किसी पर भी देशद्रोह का बिल्ला चिपका देती हैं और फिर अदालत में मुंह की खाती हैं. सर्वोच्च न्यायालय ने दो-तीन प्रसिद्ध मुकदमों में इस धारा 124 (ए) के दुरु पयोग को रोकने का फैसला भी दिया है. हमारे नेताओं की तर्कशक्ति प्राय: कमजोर होती है. वरना ऐसे अतिवादी विचारों के विरुद्ध वे अपने तर्क-तीरों की वर्षा करके उनको ध्वस्त कर सकते हैं. 

और फिर जो लोग कभी किसी भाषण में कुछ राष्ट्रविरोधी बातें कह देते हैं, हमें उनके ‘कारण’ में उतरना चाहिए. कई लोग क्रोध में आकर या जोश में आकर अपना संतुलन खो बैठते हैं. वे अपनी छवि खराब कर लेते हैं. उन्हें करने दीजिए. ऐसे लोग उनका गुस्सा ठंडा होने पर फिर हमारे साथ लौट आते हैं. क्या आपको पंजाब के मास्टर तारा सिंह, मिजोरम के लालडेंगा और तमिलनाडु के अन्नादुरई के किस्से याद नहीं हैं?

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)कन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो