लाइव न्यूज़ :

लोकमत संपादकीयः रोजगार ही नहीं, सुरक्षित भविष्य की भी बात हो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2019 05:29 IST

मंत्रालय की कैंटीन में वेटर के 13 पदों के लिए 7000 युवाओं ने आवेदन किया था. 25-27 वर्ष आयु वर्ग के इन बेरोजगारों में अधिकतर स्नातक व 12वीं पास थे।

Open in App

बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, ‘कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, सबका अपना-अपना महत्व है.’ यह बात बिल्कुल सही भी है. ताजा मामला ही ले लीजिए महाराष्ट्र राज्य सचिवालय की कैंटीन में नेताओं, अफसरों और आगंतुकों को भोजन परोसने के लिए वेटर के तौर पर 12 स्नातकों की भर्ती की गई है. जाहिर है पढ़े-लिखे युवाओं की मौजूदगी से कैंटीन की व्यवस्था में सुधार होगा. लेकिन इसके दूसरे पहलू को नजरंदाज नहीं किया जा सकता. वह है विकराल आकार लेती बेरोजगारी.

इस समस्या का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि मंत्रालय की कैंटीन में वेटर के 13 पदों के लिए 7000 युवाओं ने आवेदन किया था. 25-27 वर्ष आयु वर्ग के इन बेरोजगारों में अधिकतर स्नातक व 12वीं पास थे, जबकि इस पद के लिए शैक्षणिक अर्हता चौथी पास थी. अब इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि बेरोजगार स्नातक चौथी पास की योग्यता वाले काम करने को मजबूर हैं, क्योंकि देश में नौकरियां ही नहीं हैं. इसे देश में रोजगार की मौजूदा स्थिति का स्पष्ट उदाहरण माना जा सकता है. 

सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या करोड़ों में है और उसमें लगातार इजाफा होता जा रहा है, जबकि सरकार हर वर्ष रोजगार के सिर्फ कुछ लाख अवसर ही पैदा कर पा रही है. ये बात अलग है कि मोदी सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार सृजन का ‘चुनावी’ वादा किया था. बेरोजगारी और रोजगार के अवसरों के बीच बढ़ती खाई का एक बड़ा कारण निजी क्षेत्र की नौकरियों के प्रति युवाओं में असुरक्षित भविष्य की धारणा है. वहीं सरकारी क्षेत्र में उसे नौकरी छिनने, अचानक निकाले जाने का डर नहीं सताता.

इस आकर्षण को सकारात्मक लक्षण नहीं माना जा सकता और न ही युवा बेरोजगार इसके लिए दोषी हैं, बल्कि यह तो सत्ता में बैठी सरकार की नाकामी को दर्शाता है कि वह रोजगार के अवसर तो दूर, सुरक्षित भविष्य की चिंताओं को दूर करने में भी विफल रही है. ‘चुनावी मोड’ पर स्विच कर चुकी सरकार भले ही दावा करे कि उसने रोजगार के अवसर सृजित करने के अपने वादे को करीब-करीब पूरा किया है. लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है. देश का युवा अब भी खाली हाथ है और खुद को फिर से ठगा हुआ महसूस कर रहा है.

 

टॅग्स :सरकारी नौकरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ