लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन : बढ़ती घरेलू हिंसा का इलाज भी जरूरी, पढ़ें कृष्ण प्रताप सिंह का ब्लॉग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2020 09:26 IST

मार्च के पहले सप्ताह में यानी जब लॉकडाउन नहीं था, आयोग को देश भर से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 116 शिकायतें मिली थीं, जबकि लॉकडाउन में 23 से 31 मार्च के दौरान 257 यानी दुगुनी से ज्यादा मिलीं. आयोग को इनमें से अधिकतर शिकायतें ईमेल यानी पढ़े-लिखे तबके की महिलाओं से मिली हैं, जबकि देश की महिलाओं का एक बड़ा तबका अभी मोबाइल व कम्प्यूटर से दूर है.

Open in App

इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने लॉकडाउन को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य के विरुद्ध भीषण कदम बताया और कहा है कि इसके कारण लोगों को न सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक व मनौवैज्ञानिक दबावों से भी गुजरना पड़ रहा है, जिसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर लंबा और गहरा विपरीत असर होगा. केंद्र और राज्य सरकारें कौंसिल की इस चेतावनी की अनसुनी कर लॉकडाउन बढ़ा रही हैं तो साफ है कि उन विशेषज्ञों को ज्यादा वजन दे रही हैं, जो कह रहे हैं कि नागरिकों की प्राण रक्षा के लिए अभी भी कारखानों, दुकानों या सड़कों पर भीड़ का उमड़ना और फिजिकल डिस्टेंसिंग तोड़ना खतरनाक सिद्ध होगा.  

भारत समेत दुनिया के लॉकडाउन वाले सारे देशों में घरेलू हिंसा में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. चीन, जिसके वुहान शहर में 11 हफ्तों का लॉकडाउन अभी-अभी खत्म किया गया है, महिलाओं के खिलाफ घरेलू मारपीट के मामले तीन गुना हो गए हैं. स्पेन की बात करें तो वहां लॉकडाउन की यातनाएं इतनी असह्य हो गईं कि अनेक महिलाओं को खुद को कमरे या बाथरूम में बंद करना पड़ा, जिसके बाद उनको बाहर निकलने की छूट देनी पड़ी. इस बीच लेबनान व मलेशिया में महिलाओं संबंधी ‘हेल्पलाइन’ पर कॉलों की संख्या दो गुनी हो गई है और ऑस्ट्रेलिया में गूगल जैसे सर्च इंजनों पर घरेलू हिंसा संबंधी मदद के लिए सबसे ज्यादा जानकारी इन्हीं दिनों खोजी जा रही है.

भारत की बात करें तो राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा बेतहाशा बढ़ी है. मार्च के पहले सप्ताह में यानी जब लॉकडाउन नहीं था, आयोग को देश भर से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 116 शिकायतें मिली थीं, जबकि लॉकडाउन में 23 से 31 मार्च के दौरान 257 यानी दुगुनी से ज्यादा मिलीं. आयोग को इनमें से अधिकतर शिकायतें ईमेल यानी पढ़े-लिखे तबके की महिलाओं से मिली हैं, जबकि देश की महिलाओं का एक बड़ा तबका अभी मोबाइल व कम्प्यूटर से दूर है. उसे न संचार के आधुनिक तौर-तरीकों का इल्म है, न अपने अधिकारों का. लॉकडाउन में उस पर क्या बीत रही है, इसकी फिलहाल कोई खबर बाहर नहीं आ पा रही है.

लॉकडाउन के महिला विरोधी पहलुओं पर चिंता जताते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दुनिया के सारे देशों की सरकारों से सजगतापूर्वक ठोस कार्रवाई का आह्वान किया है. क्या उम्मीद की जाए कि उनके इस आह्वान का अन्य देशों के साथ हमारे देश में भी असर होगा और महसूस किया जाएगा कि देश को कोरोना से बचाते हुए महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाना भी जरूरी है? और हां, इसके साथ ही बच्चों को भी बचाना होगा.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारत अधिक खबरें

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम