लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: संथाल क्षेत्र ही नहीं, पूरे देश में कम हो रहे हैं आदिवासी?

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: November 22, 2024 05:54 IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: ये जनजातियां हैं - कंवर, बंजारा, बथुडी, बिझिया, कोल, गौरेत, कॉड, किसान, गोंड और कोरा.

Open in App
ठळक मुद्देमाल्तो-पहाड़िया, बिरहोर, असुर, बैगा भी ऐसी जनजातियां हैं.आबादी लगातार सिकुड़ रही है. सरकार ने पीवीजीटी श्रेणी में रखा है.मध्य प्रदेश में 43 आदिवासी समूह हैं जिनकी आबादी डेढ़ करोड़ के आसपास है.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड के विधानसभा चुनाव में संथाल क्षेत्र में आदिवासी आबादी कम होना बड़ा मुद्दा है. हकीकत में तो पूरे देश में ही प्रत्येक आदिवासी समुदाय की संख्या घट रही है. असलियत में यह वोट के लिए उठाया जाने वाला मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय पड़ताल का विषय है. झारखंड की 70 फीसदी आबादी 33 आदिवासी समुदायों की है. यह चौंकाने वाला तथ्य आठ साल पहले ही सामने आ गया था कि यहां 10 ऐसी जनजातियां हैं, जिनकी आबादी नहीं बढ़ रही है.

ये आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से कमजोर तो हैं ही, इनकी आबादी में लगातार गिरावट से इनके विलुप्त होने का खतरा भी है. ठीक ऐसा ही संकट बस्तर इलाके में भी देखा गया. ध्यान रहे देश भर की दो तिहाई आदिवासी जनजाति मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान में रहती है, और यहीं पर इनकी आबादी लगातार कम होने के आंकड़े हैं.

हमें याद करना होगा कि अंडमान निकोबार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में बीते चार दशक में कई जनजातियां लुप्त हो गईं. एक जनजाति के साथ उसकी भाषा-बोली, मिथक, मान्यताएं, संस्कार, भोजन, आदिम ज्ञान सबकुछ लुप्त हो जाता है. झारखंड में आदिम जनजातियों की संख्या कम होने के आंकड़े बेहद चौंकाते हैं जो कि सन्‌ 2001 में तीन लाख 87 हजार से सन्‌ 2011 में घट कर दो लाख 92 हजार रह गई.

ये जनजातियां हैं - कंवर, बंजारा, बथुडी, बिझिया, कोल, गौरेत, कॉड, किसान, गोंड और कोरा. इसके अलावा माल्तो-पहाड़िया, बिरहोर, असुर, बैगा भी ऐसी जनजातियां हैं जिनकी आबादी लगातार सिकुड़ रही है. इन्हें राज्य सरकार ने पीवीजीटी श्रेणी में रखा है. मध्य प्रदेश में 43 आदिवासी समूह हैं जिनकी आबादी डेढ़ करोड़ के आसपास है.

यहां भी बड़े समूह तो प्रगति कर रहे हैं लेकिन कई आदिवासी समूह विलुप्त होने के कगार पर हैं.प्रत्येक आदिवासी समुदाय की अपनी ज्ञान-श्रृंखला है. एक समुदाय के विलुप्त होने के साथ ही उनका आयुर्वेद, पशु-स्वास्थ्य, मौसम, खेती आदि का सदियों नहीं हजारों साल पुराना ज्ञान भी समाप्त हो जाता है.

यह दुखद है कि हमारी सरकारी योजनाएं इन आदिवासियों की परंपराओं और उन्हें आदि-रूप में संरक्षित करने के बनिस्बत उनका आधुनिकीकरण करने पर ज्यादा जोर देती है. हम अपना ज्ञान तो उन्हें देना चाहते हैं लेकिन उनके ज्ञान को संरक्षित नहीं करना चाहते. यह हमें जानना होगा कि जब किसी आदिवासी से मिलें तो पहले उसके ज्ञान को सुनें, फिर उसे अपना नया ज्ञान देने का प्रयास करें. आज जरूरत जनजातियों को उनके मूल स्वरूप में सहेजने की है.

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024Madhya Pradeshबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!