लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के 8 लाख युवा नौकरी के लिए कतार में पर केंद्र 22 हजार पद ही तलाश पाया है!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 20, 2021 16:37 IST

जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं जिन्हें अभी रोजगार की तलाश है. हालांकि, सकार सिर्फ 22 हजार पदों को ही चिन्हित कर पाई है

Open in App

जम्मू कश्मीर के लिए ये एक विडम्बना ही है कि जिस बेरोजगारी को जम्मू कश्मीर में फैले आतंकवाद का मूल कारण बताया जाता रहा है, वह अभी भी मुंह बाए खड़ी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में 8 लाख से ज्यादा युवा नौकरी के लिए कतार में हैं पर नौकरियां कहीं दिख नहीं रही हैं।

केंद्र सरकार ने लोकसभा में भी ये माना है कि प्रदेश में 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जो के बाद अभी तक कहीं भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। साथ ही केंद्र सकार सिर्फ 22 हजार पदों को ही चिन्हित कर पाई है, किसी को भर्ती नहीं कर पाई है।

ऐसा भी नहीं है कि जम्मू कश्मीर के युवा सिर्फ प्रदेश या केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित किए गए पदों पर ही भर्ती होने के इच्छुक हों बल्कि प्रदेश के युवाओं की पसंद सेना भी है। 

यही कारण था कि हाल ही में सेना के भर्ती अभियानों में एक लाख से अधिक युवाओं ने शिरकत की थी। वहीं, चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए चार लाख से अधिक युवाओं ने 27 फरवरी को परीक्षा भी दी थी।

सेना मे भर्ती होना पहले गांवों के युवाओं की पहली पसंद होती थी पर अब बेरोजगारी के कारण शहरी युवा भी इस ओर मुड़ने लगे हैं। यह भी आश्चर्य की बात है कि जो कश्मीरी युवक अभी तक सेना में भर्ती होने के अनिच्छुक थे वे भी अब सेना व अन्य सुरक्षाबलों में जाने को आतुर दिख रहे हैं। 

इन सबके बावजूद प्रतिवर्ष बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। डेढ़ साल से केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 22 हजार पदों को सिर्फ चिन्हित ही किए जाने की धीमी रफ्तार से लोगों में नाराजगी है। इसी नाराजगी को लेकर राजनीतिक पंडित कई बार चेताते भी रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?