लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सिंधु जल संधि को लेकर क्यों शुरू हुआ विवाद? अंतरराष्ट्रीय अदालत की शरण में पाकिस्तान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 30, 2023 13:30 IST

Open in App

करीब 62 साल पहले जवाहरलाल नेहरू और अयूब खान के प्रयत्नों से सिंधु नदी के पानी को लेकर दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि हुई थी, जिसका पालन कई युद्धों के दौरान भी होता रहा. लेकिन भारत ने अब संधि के नियमों का हवाला देते हुए इसके प्रावधानों को बदलने की पहल की है. 

भारत ने पाकिस्तान को 90 दिन का नोटिस दिया है कि दोनों देश मिलकर अब संधि के मूलपाठ में संशोधन करें. संशोधन क्या-क्या हो सकते हैं, यह भारत सरकार ने अभी स्पष्ट नहीं किया है लेकिन जाहिर है कि वह ऐसे नियम अब बनाना चाहेगी कि जैसा तूल इस संधि ने अभी पकड़ा है, वैसा भविष्य में दोहराया न जाए. 

अभी भारत और पाकिस्तान के बीच जो विवाद चला है, वह इस बात पर है कि पाकिस्तान ने भारत की शिकायत हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को कर दी है. मूल संधि के अनुसार किसी भी आपसी विवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय अदालत में जाना तीसरा विकल्प है. पहले दो विकल्प हैं-या तो सिंधु आयोग में जाना या फिर किसी तटस्थ मध्यस्थ की सहायता लेना. 

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद छिड़ा दो बांधों को लेकर, जो भारत बनवा रहा था. पाकिस्तान ने जब आपत्ति की तो सिंधु आयोग कोई फैसला नहीं कर सका. इस आयोग में दोनों देशों के अफसर शामिल हैं. तब पाकिस्तान ने पहल की कि कोई तीसरा तटस्थ व्यक्ति मध्यस्थता करे. पाकिस्तान की यह पहल सिंधु जल संधि के अनुकूल थी लेकिन 2015 में की गई इस पहल को अचानक 2016 में उसने वापस ले लिया. 

इसका कोई कारण भी उसने नहीं बताया. यह तो संधि की धारा-9 का उल्लंघन है. अब भारत की सहमति के बिना ही पाकिस्तान हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की शरण में चला गया है. इसी से नाराज होकर भारत ने अब पाकिस्तान को 90 दिन का नोटिस दे दिया है.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी