लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: शिक्षा में सुधार का इंतजार आखिर कब तक?

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: June 24, 2024 09:53 IST

चुनावी घमासान में सबने एक स्वर से देश को आगे ले जाने की कसमें खाई थीं किंतु शिक्षा की प्रासंगिकता तथा रोजगार के लिए शिक्षा के महत्व को लेकर लगभग सभी मौन ही धारण किए रहे.

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सामर्थ्य के लिए शिक्षा का महत्व सभी जानते हैं, मानते हैं और बखानते हैं.समकालीन चर्चाओं में ‘युवा भारत’ की भूमिका सभी लोग दोहराते हैं और ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ की बातें करते नहीं थकते. शिक्षा और संस्कृति से जुड़े सवाल लगभग नदारद थे.

देश के सामर्थ्य के लिए शिक्षा का महत्व सभी जानते हैं, मानते हैं और बखानते हैं. समकालीन चर्चाओं में ‘युवा भारत’ की भूमिका सभी लोग दोहराते हैं और ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ की बातें करते नहीं थकते. चुनावी घमासान में सबने एक स्वर से देश को आगे ले जाने की कसमें खाई थीं किंतु शिक्षा की प्रासंगिकता तथा रोजगार के लिए शिक्षा के महत्व को लेकर लगभग सभी मौन ही धारण किए रहे.  

शिक्षा और संस्कृति से जुड़े सवाल लगभग नदारद थे. घोषणा-पत्र, संकल्प-सूची और गारंटियों में शिक्षा द्वारा मनुष्य के निर्माण और उसके संवर्धन और संरक्षण से जुड़े प्रश्न की कोई जगह नहीं थी.  

यह एक दुखद सत्य है कि स्वतंत्र भारत में चर्चाएं होती रहीं, आयोग बनते रहे, शोध रपटें आती रहीं, योजनाओं का खाका बनता रहा, कुछ आधे-अधूरे कदम भी उठाए गए परंतु कभी भी शिक्षा की ओर समग्रता से तथा व्यावहारिक स्तर पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा सका था. इसके लिए   ढुलमुल और टालू नजरिया ही अपनाया जाता रहा. 

मोदी सरकार के पहले दौर से ही वर्ष 2015 में शिक्षा में सुधार का वादा ही नहीं किया गया बल्कि बल्कि नई शिक्षा नीति बनाने की कवायद भी शुरू की गई. सांकेतिक पहल के रूप में ‘मानव संसाधन मंत्रालय’ का नाम ‘शिक्षा मंत्रालय’ कर दिया गया था.

दूसरे कार्यकाल में अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए सरकार 2020 में अंतरिक्ष विज्ञानी डॉ कस्तूरीरंगन की अगुआई में लम्बे सलाह-मशविरे के बाद नई शिक्षा नीति लाई. सबको आशा बंधी कि शिक्षा में एक नया सबेरा आने वाला है. उसकी कुछ झलक भी मिली थी, पर अभी भी लंबी दूरी तय करना शेष है. 

अब 2024 में मोदी सरकार की 71 मंत्रियों की फौज के साथ तीसरी पारी सौ दिनी एजेंडे के साथ शुरू हो चुकी है. शिक्षा के लिए उसमें क्या जगह है यह तो स्पष्ट रूप से पता नहीं, पर पुराने शिक्षा मंत्री ही फिर से दायित्व संभाल रहे हैं और विभाग का कामधाम रूटीन में  पहले जैसा ही चलता रहेगा.

याद  रहे कि शिक्षा नीति-2020 कक्षा तीन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा में ‘आमूल-चूल परिवर्तन’ लाने की विशाल महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ी थी. इस नीति को लागू करने की योजना पर खंड-खंड में कुछ काम भी शुरू हुआ. 

कुछ समितियां बनीं, कुछ गोष्ठियां भी हुईं और साथ में अनेक स्तरों पर और विभिन्न समूहों के साथ विचार-विमर्श भी चलता रहा. नीति की आत्मा को समझ कर नियमों और व्यवस्थाओं में फेर-बदल भी हुए थे. कई परिवर्तन कुछ जगहों पर लागू हो चुके हैं पर प्रगति देखते हुए यही लगता है कि रस्म अदायगी ही हो रही है.  

टॅग्स :एजुकेशनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा