लाइव न्यूज़ :

गौरीशंकर राजहंस का नजरियाः चीन से रहना होगा हमेशा सतर्क

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 16, 2019 10:24 IST

पीछे मुड़कर देखने से ऐसा लगता है कि तिब्बत के मामले में भारत ने भयानक भूल कर दी थी. 1949 में चीन में माओवादियों का राज हो गया और उसके अगले वर्ष साम्यवादी चीन ने तिब्बत को हड़प लिया.

Open in App

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश गए थे जहां उन्होंने 4 हजार करोड़ रुपयों की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. जैसे ही यह खबर चीन पहुंची, उसने प्रधानमंत्री मोदी के अरुणाचल दौरे की निंदा की और कहा कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का अभिन्न अंग है. इसके पहले भी जब-जब भारत के कोई महत्वपूर्ण नेता अरुणाचल प्रदेश गए, चीन ने उसका घोर विरोध किया है.

चीन का कहना है कि दशकों पहले एक दलाई लामा ने अरुणाचल प्रदेश में जन्म लिया था जिन्हें बाद में तिब्बत की राजधानी ल्हासा लाया गया था, इसलिए अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का हिस्सा हो गया. यह एक बेतुकी दलील है क्योंकि पुराने जमाने में लोग कहीं से कहीं चले जाते थे और बस जाते थे. 

पीछे मुड़कर देखने से ऐसा लगता है कि तिब्बत के मामले में भारत ने भयानक भूल कर दी थी. 1949 में चीन में माओवादियों का राज हो गया और उसके अगले वर्ष साम्यवादी चीन ने तिब्बत को हड़प लिया. जब यह खबर पंडित नेहरू को मिली तो वे क्षुब्ध हुए. परंतु तत्कालीन साम्यवादी चीन के प्रधानमंत्री चाउ एन लाई ने उन्हें भरोसा दिलाया कि चीन तिब्बत की स्वतंत्रता अक्षुण्ण रखेगा और किसी तरह भी उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा.

तिब्बत हमेशा एक स्वतंत्र देश था और रक्षा तथा विदेशी मामलों में वह पूर्णत: भारत पर निर्भर था. जिस समय चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया उस समय वहां भारत की सेना की टुकड़ी थी, भारत की पुलिस थी और भारत का डाकघर था तथा भारतीय मुद्रा भी वहां चलती थी. 

समय का तकाजा है कि हम चीन की चालबाजियों को समझें और किसी भी हालत में इस मामले में निश्चिंत होकर न बैठें. चीन को सबक सिखाने का सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि हम चीन में निर्मित उपभोक्ता वस्तुओं का बहिष्कार करें. चीन को अब समझना होगा कि यदि उसने अपनी शरारतें बंद नहीं कीं तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारत अधिक खबरें

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारतबिहार मंत्रिमंडलः 35 में से 15 पर आपराधिक मामले और 9 मंत्री पर गंभीर आपराधिक आरोप?,  28 करोड़पति और घोषित संपत्ति औसतन 6.32 करोड़ रुपये

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?