लाइव न्यूज़ :

Kisan Andolan:किसान आंदोलन से दूरी, कृषि कानून हैं जरूरी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 16, 2020 15:14 IST

चिल्ला बॉर्डर (नोएडा से दिल्ली जाने के रास्ते) को ब्लॉक कर दिया है, इनकी मांग है कि जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगा दिया है, हमलोग बातचीत कर रहे हैं और इनको समझा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में सिख समुदाय के सदस्यों सेे भी पीएम मोदी ने बातचीत की है.किसान शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं, ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है.

दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात पहुंचे और वहां उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की, हालांकि दिल्ली में एकदम करीब मौजूद आंदोलनरत किसानों से तो उन्होंने अब तक बातचीत नहीं की है, लेकिन वहां गुजरात में सिख समुदाय के सदस्यों सेे भी पीएम मोदी ने बातचीत की है.

इस बातचीत का इरादा एकदम साफ है कि इसके जरिए वे दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसानों को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि उनकी सरकार किसानों के साथ है, उनके भले के लिए सोच रही है. यह बात अलग है कि आंदोलनरत किसान इस बातचीत को किस नजरिए से देखते हैं.पीएम मोदी मंगलवार को कच्छ, गुजरात गए तो थे दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क का शिलान्यास करने, लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान भी किसान आंदोलन का जिक्र करना नहीं भूले.

उनका कहना था कि कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं और किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं मगर उन्हें देश का किसान परास्त करके रहेगा. खबरें हैं कि इससे पहले सिख समुदाय के लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल केंद्र की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया, बल्कि किसान आंदोलन से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए.

इस दौरान पीएम मोदी का कहना था कि किसानों को डराने की कोशिश की जा रही है, जबकि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है. उनकी सरकार किसानों की शंकाओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे तैयार है. उनका यह भी कहना था कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है.

उदाहरण देते हुए उनका कहना था कि यदि कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या इसका मतलब वह भैंस लेकर चला जाएगा? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है, ठीक वैसी ही आजादी हम किसानों को भी दे रहे हैं. उनका यह भी कहना था कि कई वर्षों से किसान संगठन इसकी मांग करते रहे थे और जो विपक्ष आज किसानों को गुमराह कर रहा है.

वही अपनी सरकार के वक्त ऐसी ही बातें करता था. इस यात्रा में पीएम मोदी ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से यही संदेश देने की कोशिश की कि- किसान आंदोलन से दूरी, कृषि कानून हैं जरूरी! देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात से चलाए गए शब्दबाणों का दिल्ली किसान आंदोलन पर क्या असर होता है?

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकिसान विरोध प्रदर्शनहरियाणापंजाबउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें