प्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2026 12:47 IST2026-04-24T12:46:31+5:302026-04-24T12:47:07+5:30

पहले बैच सफलता हासिल करने वाली छात्राओं में अंबिका ने प्रथम, रितु सिंह द्वितीय, मोहिनी और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त प्राप्त कर विद्यालय का नाम एवं अपनी शिक्षिकाओं का नाम रोशन किया।

mathura 30 students secured first position All students first batch Kasturba Gandhi Vidyalaya hoisted the flag of success | प्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

file photo

Highlightsबोर्ड परीक्षा में सभी 30 पंजीकृत छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मथुराः उच्चीकृत हुए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुडेसी की छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में पहले बैच ने शत् प्रतिशत सफलता हासिल की है। बोर्ड परीक्षा में सभी 30 पंजीकृत छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

विद्यालय की छात्राओ की इस सफलता पर  डीसी कस्तूरबा गांधी विद्यालय नवीन कुमार सिंह , प्रधानाचार्य  विमलेश , प्रभारी बार्डन रागिनी शाक्य और शिक्षिकाओं  प्रतिमा दुबे, मालती, तीक्ष्णा, रिचा चौधरी , हुदा खान, लक्ष्मी रानी, पूजा चाहर, डोली कुमारी, रुपाली तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पहले बैच सफलता हासिल करने वाली छात्राओं में अंबिका ने प्रथम, रितु सिंह द्वितीय, मोहिनी और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त प्राप्त कर विद्यालय का नाम एवं अपनी शिक्षिकाओं का नाम रोशन किया। सभी शिक्षिकाओ ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण बहनों को मिठाई खिलाकर निरंतर आगे एवं नई ऊंचाइयों  को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। सभी छात्राओं के चेहरे पर सफलता की खुशी देखते ही बन रही थी।

Web Title: mathura 30 students secured first position All students first batch Kasturba Gandhi Vidyalaya hoisted the flag of success

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे