लाइव न्यूज़ :

साइबर मलबा : फिशिंग का कुटिल तरीका

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 30, 2018 13:08 IST

जमशेदपुर में अंशुमा (बदला हुआ नाम) नामक महिला के साथ जो कुछ हुआ, वह आज की साइबर दुनिया में निहित खतरों को दर्शाता है।

Open in App

वरुण कपूर

साइबर स्पेस में अपराधी लोगों को धोखा देने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। वे अक्सर लोगों पर हमला करने के लिए उनके भुला दिए गए डाउनलोड, निष्क्रिय डिजिटल सेवा या निष्क्रिय खातों का उपयोग करते हैं। आज के डिजिटल आधारित युग में चीजें, परिस्थितियां और प्रक्रियाएं इतनी तेजी से बदलती हैं कि अक्सर आम लोग अपनी कुछ साल पहले की गतिविधि के बारे में भूल जाते हैं। साइबर अपराधी इसी बात का फायदा उठाते हैं।

जमशेदपुर में अंशुमा (बदला हुआ नाम) नामक महिला के साथ जो कुछ हुआ, वह आज की साइबर दुनिया में निहित खतरों को दर्शाता है। अंशुमा को एक शाम ऐसा ईमेल प्राप्त हुआ जिसे पढ़कर वह डर गई। ईमेल भेजने वाले ने बताया कि उसका (अंशुमा का) पहले रेडिफ मेल में अकाउंट था। अंशुमा को याद आया कि जीमेल का इस्तेमाल शुरू करने के बाद उसने धीरे-धीरे रेडिफ मेल का इस्तेमाल बंद कर दिया था। मेल में उसे बताया गया था कि मेल भेजने वाले ने उसके पुराने मेल अकाउंट को हैक कर लिया है और उसके सारे दोस्तों की डिटेल्स हासिल कर ली है. मेल में अंशुमा को धमकी दी गई थी कि चूंकि उसने उसके सारे मेल और चैट्स पढ़ लिए हैं, इसलिए उसकी प्रतिष्ठा को वह गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

साइबर ब्लैकमेलर ने अंशुमा से कहा कि उसने उसे उसके मोबाइल में अश्लील क्लिप देखते हुए गुप्त रूप से फिल्मा लिया है। इसे सार्वजनिक नहीं करने के बदले में उसने 300 बिटकॉइन की फिरौती की मांग की। जाहिर है कि ऐसा ईमेल पाकर अंशुमा आतंकित हो गई। सबसे पहले उसने अपने लंबे समय से निष्क्रिय रेडिफ मेल अकाउंट को ओपन करने की कोशिश की। लेकिन वह उसे ओपन नहीं कर सकी। इसके बाद उसने समयसूचकता दिखाते हुए अपने जीमेल समेत फेसबुक का पासवर्ड बदल दिया, ताकि हैकर ने अगर उसे हैक भी कर लिया हो तो वह उसमें आगे पहुंच हासिल न कर सके। उसी मनोदशा में समाधान पाने के लिए उसने एक मध्यस्थ के जरिए मुझसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान मेरे आश्वस्त करने के बाद ही उसने अपनी कठिन परिस्थिति को मेरे सामने रखा। उसने भी वही बुनियादी गलती की थी जो अधिकांश उपयोगकर्ता डिजिटल दुनिया में करते हैं।

उसने अपना पासवर्ड मजबूत नहीं बनाया था जिससे हैकर उसे भेदने में कामयाब हो सका। अंशुमा ने मुझे आश्वस्त करने की कोशिश की कि उसने कभी भी अपने डिवाइस पर पोर्न चैटिंग नहीं की थी। मैंने उसे स्पष्ट रूप से बताया कि इस बात को लेकर उसे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि कोई भी अपने डिवाइस पर ऐसा करते हुए किसी की गुप्त फिल्म नहीं बना सकता। मैंने उसे सलाह दी कि वह धमकी को नजरंदाज करे, क्योंकि उसने अपना पासवर्ड पहले ही चेंज कर लिया है। साथ ही यह भी कहा कि इसकी पुलिस में भी रिपोर्ट करे, ताकि अगर संभव हो तो साइबर सेल द्वारा अपराधी का पता लगाकर उसे दंडित किया जा सके।

टॅग्स :इंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

भारतUP News: दशहरा उत्सव से पहले बरेली मंडल में हाई अलर्ट, बरेली में इंटरनेट सेवा और 48 घंटे के लिए बंद

टेकमेनियाएआई की सफलताएं शानदार, लेकिन सतर्क भी रहें!

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी