लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: ओडिशा में महिलाओं को महत्व 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 13, 2019 07:26 IST

मैंने तो कुछ साल पहले देश के राजनीतिक दलों से आग्रह किया था कि वे अपनी पार्टी के 33 प्रतिशत पद भी महिला नेताओं को दे दें.

Open in App

ओडिशा के मुख्यमंत्नी नवीन पटनायक बधाई के पात्न हैं, जिन्होंने घोषणा की है कि वे इस लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के कुल उम्मीदवारों में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देंगे. महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें विधानसभाओं और लोकसभा में देने का विधेयक पिछले 25 साल से अधर में लटका हुआ है लेकिन किसी पार्टी में हिम्मत नहीं है कि वह एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दे.

मैंने तो कुछ साल पहले देश के राजनीतिक दलों से आग्रह किया था कि वे अपनी पार्टी के 33 प्रतिशत पद भी महिला नेताओं को दे दें. यदि महिलाएं नेतृत्व में आगे होंगी तो देश की राजनीति में गुणात्मक सुधार होगा और हमारे पड़ोसी देशों को भी प्रेरणा मिलेगी. अभी तो हमारी विधान सभाओं और संसद में 8-10 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं होती ही नहीं हैं. 

अब नवीन पटनायक ओडिशा की 21 सीटों में से एक तिहाई सीटों पर महिला उम्मीदवार खड़े करेंगे. जाहिर है कि अन्य दल इन सीटों पर पुरुष उम्मीदवार भी खड़े करेंगे. ओडिशा के इस चुनाव पर पूरे देश की नजरें रहेंगी. कई राज्यों में पुरु षों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है. इधर कई राज्यों ने अपनी पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक प्रतिनिधित्व दे दिया है.

विधानसभाओं व संसद में महिलाओं का अनुपात बढ़ेगा तो जाहिर है कि मंत्रिमंडलों में भी उनकी संख्या बढ़ेगी. तब इंदिरा गांधी की तरह कई महिलाएं प्रधानमंत्नी बनने की होड़ में रहेंगी और सुचेता कृपलानी, नंदिनी सत्पथी, वसुंधरा राजे, सुषमा स्वराज, उमा भारती, महबूबा मुफ्ती, ममता बनर्जी, मायावती और जयललिता की तरह दर्जनों महिलाएं कई प्रांतों में मुख्यमंत्नी का पद सुशोभित करेंगी. सभी पार्टियों को नवीन पटनायक से सबक लेकर महिलाओं को सत्ता में अधिकार बांटना चाहिए और इस आशय का कानून संसद में बने या न बने, राष्ट्रीय जीवन में तो लागू हो ही जाना चाहिए. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावओड़िसाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक