लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: प्रेम, करुणा और मानवता के संदेशवाहक गुरु नानक देव जी

By नरेंद्र कौर छाबड़ा | Updated: November 27, 2023 11:53 IST

विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए गुरु नानक जी मनुष्य की आंतरिक शक्ति को जागृत करने का आह्वान करते हैं। वह निर्भय, निरंकार और निर्वैर परमात्मा में अखंड विश्वास करते थे और उसी विश्वास को प्रत्येक व्यक्ति के चित्त में जागृत करते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे नानक देव जी का जन्म सन् 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पिता श्री कालू मेहता तथा माता तृप्ता के घर हुआ थाउन दिनों भारत का हिंदू समाज अनेक प्रकार की जाति और संप्रदायों में विभक्त थाअपने जीवन काल के 70 वर्षों में गुरुजी ने एक तिहाई उम्र यात्राओं में ही बिताई थी

नई दिल्ली:   जब-जब मानवता पर संकट की घड़ी आती है जुल्म तथा अज्ञानता हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं, धर्म और नेकी पर प्रहार होने लगते हैं, तब संसार की हालत सुधारने के लिए सृष्टि का मालिक अपने किसी विशेष प्रिय को पृथ्वी पर भेजता है। गुरु नानक देव जी का जन्म सन् 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पिता श्री कालू मेहता तथा माता तृप्ता के घर हुआ था। उन दिनों भारत का हिंदू समाज अनेक प्रकार की जाति और संप्रदायों में विभक्त था। धार्मिक साधना के क्षेत्र में नामदेव, कबीर जैसे भक्त जातिगत तथा सांप्रदायिक भेदभाव मिटाने का प्रयास कर चुके थे लेकिन भेदभाव की मनोवृत्ति बड़ी कठोर हो चुकी थी।

ऐसी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए गुरु नानक जी मनुष्य की आंतरिक शक्ति को जागृत करने का आह्वान करते हैं। वह निर्भय, निरंकार और निर्वैर परमात्मा में अखंड विश्वास करते थे और उसी विश्वास को प्रत्येक व्यक्ति के चित्त में जागृत करते थे। अपने जीवन काल के 70 वर्षों में गुरुजी ने एक तिहाई उम्र यात्राओं में ही बिताई थी। उनका उद्देश्य साधु संग और भगवद्‌भक्ति का प्रचार था। पहली यात्रा के समय उनके साथ उनके शिष्य मरदाना थे जिनके रबाब की धुन पर गुरुजी की रचनाएं श्रोताओं को मुग्ध कर देती थीं।

दूसरी यात्रा में वे दक्षिण की ओर गए। इस बार उनके साथ दो जाट शिष्य सैदो और धेबी थे. तीसरी यात्रा में वे उत्तर की ओर कैलाश और मानसरोवर की ओर गए। साथ में सीहा और नासू नामक शिष्य थे। इस यात्रा में वे तिब्बत और दक्षिणी चीन भी गए थे। चौथी यात्रा पश्चिम की ओर हुई और वह हाजी के रूप में मक्का गए। इस यात्रा के दौरान वे बगदाद भी गए और अनेक मुस्लिम संतों और पंडितों से सत्संग किया। उनकी प्रेममय वाणी से सर्वत्र जादू सा असर दिखा।

उन्होंने जहां मनुष्य के दुख-कष्टों का अनुभव किया, उन्हें दूर करने का प्रयास किया, वहीं उनके अंधविश्वास और गलत मान्यताओं को दूर करने का प्रयास भी किया। वह अपने पवित्र आचरण द्वारा विरोधियों को सत्य का साक्षात्कार करा देते थे। गुरुजी ने छोटी जातियों को भरपूर सम्मान दिया. भेदभाव तो उनमें लेशमात्र भी नहीं था। हिंदू तथा मुसलमान दोनों को समान रूप से स्नेह करते थे। उन्होंने कहा था एक ही ज्योति से संसार उत्पन्न किया गया है. सभी समान हैं।

अपने जीवन में गुरुजी ने अनेक वाणियों का सृजन किया. गुरुग्रंथ साहिब में गुरुजी की वाणियां संग्रहीत हैं। गुरुजी के उपदेशों, शिक्षाओं का सार उनकी वाणी को जपुजी साहिब में दर्शाया गया है। ईश्वर एक है, उसका नाम सत्य है, वह न किसी से डरता है, न किसी से बैर करता है, उसे पाने के लिए लंबे-चौड़े ज्ञान की जरूरत नहीं है, केवल सच्चाई की आवश्यकता है।

टॅग्स :गुरु नानकसिखपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना