लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कोरोना के थमने का है इंतजार फिर बिहार में बड़े सियासी उलटफेट होने के प्रबल आसार!

By विवेकानंद शांडिल | Updated: May 16, 2021 15:45 IST

बिहार अभी कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस बीच लालू यादव के जेल से बाहर आ जाने के बाद बिहार की राजनीति में कुछ उलटफेर की भी संभावना नजर आने लगी है। कुछ संकेत तो अभी से दिखाई दे रहे हैं।

Open in App

बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव एनडीए ने मामूली से अंतर से जीता। सीटें बीजेपी की जदयू से ज्यादा आई लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने। हां, बीजेपी सरकार में अपना दबदबा कायम रखने के लिए यूपी की तर्ज पर दो उप–मुख्यमंत्री बनाये और तभी से ये कयासों का बाजार गर्म है कि ये सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली है।

चलिए अब इन कयासों को बल देने से पहले सीटों का समीकरण समझिये...

बिहार में एनडीए की कुल सीटें 125 है जो सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से मजह 3 ज्यादा है। जिसमें बीजेपी – 74, जदयू – 43, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी की 4 – 4 सीटें हैं। जबकि महागठबंधन के पास 110 सीटें है। एक सीट लोजपा के पास और 7 सीटें अन्य।

अब समझा जा सकता है कि एनडीए की कमजोर कड़ी क्या है। ये साफ है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी दोनों में से कोई एक भी एनडीए का साथ छोड़ती है तो सरकार गिर जाएगी।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल के बाहर आने के बाद से ये कयास तो और जोर पकड़ा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच भले ही ये खबरें दबी हो लेकिन अंदर ही अंदर खिचड़ी पक रही है। जेल से निकलने के बाद लालू ने लंबे अरसे बाद अपने विधायकों के साथ 9 मई को पहली बार बैठक की। तिकड़मबाजी में लालू का कोई तोड़ नहीं ये हर कोई जानता है।

ऊपर से एनडीए गठबंधन का हिस्सा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी का पिछले कुछ दिनों से आ रहा बयान इस ओर संकेत दे रहा है कि बिहार में आने वाले समय में जल्द ही बदलाव देखे जा सकते हैं। अब गौर कीजिए- 

- लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) द्वारा खुशी जाहिर की जाती है जबकि लालू चारा घोटाला भ्रष्ट्राचार के केस में सजायाफ्ता है।

- हाल ही में पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर एनडीए सरकार के दोनों सहयोगी दलों ‘हम’ प्रमुख जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हैं

- ‘हम’ प्रमुख जीतन राम मांझी पूर्व सांसद और राजद नेता मो, शहाबुद्दीन की मौत पर संदेह जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्यायिक जांच और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किये जाने की बात मांग करते हैं। जबकि जीतन राम मांझी अच्छी तरह जानते है कि नीतीश और शहाबुद्दीन के रिश्ते कैसे रहे हैं।

रही बात जदयू की तो जदयू और बीजेपी के बीच भी सबकुछ नहीं ठीक नहीं दिख रहा। हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी की जीत पर जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के खासमखास माने जाने वाले उपेद्र कुशवाहा ट्वीट करते हैं

''भारी चक्रव्यूह को तोड़कर पश्चिम बंगाल में फिर से शानदार जीत के लिए ममता बनर्जी जी आपको बहुत-बहुत बधाई हो.''

जदयू नेता के इस ट्वीट पर तुरंत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार किया। जाहिर हैं इससे साफ होता है बीजेपी – जदयू के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं है।

उधर नीतीश पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वो बीजेपी के कहने पर ही सीएम बने है यानि साफ है कहीं न कहीं उनमें भी असंतोष है।

अब इन सारे कड़ियों को जोड़े तो माहौल बीजेपी के खिलाफ मालूम पड़ता है। ऊंट किस करवट लेगा ये तो समय बतायेगा लेकिन ये संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कोरोना थमने का इंतजार है, बिहार में उलटफेर संभव है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहाममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ