लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रास्ता दिखाया

By अवधेश कुमार | Updated: January 28, 2019 21:01 IST

प्रशांत कुमार व अन्य ने उच्च न्यायालय में इसके विरुद्ध याचिका दायर की थी. इस मामले की सुनवाई पहले एकल पीठ में हुई जिसने 20 जुलाई 2018 को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने के नियम को गलत ठहराते हुए याचिकाकर्ताओं के आवेदन पर विचार करने के निर्देश सरकार को दिए.

Open in App

यह सच है कि इस समय अनेक राज्यों ने सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए एक निश्चित सीमा तक पदों को आरक्षित किया हुआ है. कुछ नौकरियों के लिए तो राज्य के रोजगार या सेवायोजन कार्यालयों में पंजीयन अनिवार्यता लागू है. अपने राज्य के निवासी तथा राज्य के रोजगार कार्यालयों में पंजीयन के कारण दूसरे राज्य के नौजवान अपने-आप रोजगार के अवसर से वंचित हो जाते हैं. 

ऐसे ही एक मामले को उत्तराखंड में न्यायिक चुनौती दी गई थी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक्स रे तकनीशियन के 45 पदों को भरने के लिए 15 अप्रैल 2016 को एक विज्ञप्ति जारी की थी. उत्तराखंड से बाहर के कुछ लोगों ने उसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन उनका आवेदन यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया गया कि उनका प्रदेश के किसी भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन नहीं है.

 प्रशांत कुमार व अन्य ने उच्च न्यायालय में इसके विरुद्ध याचिका दायर की थी. इस मामले की सुनवाई पहले एकल पीठ में हुई जिसने 20 जुलाई 2018 को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने के नियम को गलत ठहराते हुए याचिकाकर्ताओं के आवेदन पर विचार करने के निर्देश सरकार को दिए. सरकार ने एकल पीठ के इस आदेश को बड़ी पीठ में चुनौती दी जिसमें वर्तमान फैसला आया है. 

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन व रमेश चंद्र खुल्बे की युगल पीठ ने राज्य सरकार की इस विशेष याचिका पर सुनवाई की. इसने भी अंतत: सरकार की याचिका को खारिज कर याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाया. 

संभवत: भारत के किसी राज्य में ऐसा फैसला पहली बार आया है. इसका मतलब जिस किसी भी राज्य ने स्थानीय लोगों के लिए सरकारी, अर्धसरकारी, स्वायत्त संस्थाओं या निजी क्षेत्रों में भी अपने राज्य के लोगों के लिए निश्चित सीमा तक पदों को आरक्षित किया है वह असंवैधानिक है. 

साथ ही राज्य के रोजगार कार्यालयों में निबंधन की शर्त भी अवैध है. ये दोनों बाधाएं हट जाएं तो किसी राज्य का व्यक्ति कहीं भी जाकर अपनी प्रतिभा के आधार पर रोजगार पा सकता है.

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

भारत अधिक खबरें

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ