लाइव न्यूज़ :

सौ रुपए के नए नोट के लिए एटीएम तैयार नहीं!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 24, 2018 06:07 IST

एटीएम ऑपरेशन्स इंडस्ट्री का कहना है कि पिछले दिनों रिजर्व बैंक ने 200 रुपए का नोट लॉन्च किया था। देश भर में फैले 2.40 लाख एटीएम को इनके लिए तैयार करने का काम पूरा हुआ ही है कि अब उन्हें सौ रुपए के नए नोट के लिए रिकैलिब्रेट करना है।

Open in App

प्रकाश बियाणीनोटबंदी के बाद जनसाधारण को एटीएम से नए नोट पर्याप्त मात्ना में न मिलने से भारी परेशानी हुई थी। रिजर्व बैंक तब कहता रहा कि प्रिंटिंग प्रेस से नए नोटों की बैंकों को सतत सप्लाई हो रही है पर एटीएम उन्हें ऑपरेट करने को तैयार नहीं हैं। एटीएम ऑपरेशन्स इंडस्ट्री का कहना था कि देश के दूरदराज तक फैले 2।40 लाख एटीएम को रिकैलिब्रेट करने में पैसा खर्च होता है और समय लगता है।

यह कार्य जब तक पूरा नहीं होगा तब तक लोगों को असुविधा होगी। अब एक बार फिर रिजर्व बैंक ने एटीएम ऑपरेशन्स इंडस्ट्री के लिए वैसी ही चुनौती खड़ी कर दी है। रिजर्व बैंक ने 100 रुपए का नया नोट लॉन्च किया है जिसका आकार है- 66 मिलीमीटर गुणा 142 मिमी। एटीएम अभी 100 रु पए के जिस नोट को हैंडल कर रहे हैं उसका आकार है-  72 मिमी। गुणा 157 मिमी। 

एटीएम ऑपरेशन्स इंडस्ट्री का कहना है कि पिछले दिनों रिजर्व बैंक ने 200 रुपए का नोट लॉन्च किया था। देश भर में फैले 2.40 लाख एटीएम को इनके लिए तैयार करने का काम पूरा हुआ ही है कि अब उन्हें सौ रुपए के नए नोट के लिए रिकैलिब्रेट करना है। इस दौरान सौ रुपए के पुराने नोट धीरे-धीरे मार्केट से बाहर किए जाएंगे। इनके बाहर होने के अनुपात में नए नोट एटीएम से मार्केट में नहीं पहुंचे तो लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

एटीएम ऑपरेशन्स इंडस्ट्री के अनुसार सौ रुपए के नए नोटों के लिए एटीएम को तैयार करने में एक अरब रु पए खर्च होगा और एक साल लगेगा। इस दौरान एटीएम में करेंसी रखनेवाली एजेंसीज को बैंकों से पुराने नोट नहीं मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि जो एटीएम रिकैलिब्रेट हो जाएंगे वहीं से लोगों को 100 रु पए के नोट मिलेंगे। 

शेष एटीएम सौ रुपए के पुराने नोट भी नहीं देंगे। यानी 100 रु पए के नोट का अभाव हो जाएगा। सौ रुपए के नोट का आकार बदलने को रिजर्व बैंक का बिना सोच-समङो उठाया गया कदम कहना गलत नहीं होगा। रिजर्व बैंक नए रंग और नई डिजाइन का नोट जारी करता पर आकार नहीं बदलता तो एटीएम रिकैलिब्रेट नहीं करने पड़ते और बिना किसी असुविधा के नए नोट सकरुलेशन में आ जाते। 

टॅग्स :एटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

कारोबारमार्च 2024 में 253417 और मार्च 2025 में 251057 एटीएम, UPI के कारण संख्या में कमी, आरबीआई ने कहा-बैंक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1.64 लाख

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो